scriptउपचुनाव में शब्दबाण: पूर्व मुख्यमंत्री को बताया ‘देश का सबसे बड़ा जयचंद’ | vd sharma statement on digvijay singh video | Patrika News
इंदौर

उपचुनाव में शब्दबाण: पूर्व मुख्यमंत्री को बताया ‘देश का सबसे बड़ा जयचंद’

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई सांवेर सीट…।

इंदौरOct 16, 2020 / 05:06 pm

Manish Gite

digvijay_singh.jpg

vd sharma statement on digvijay singh video

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सांवेर विधानसभा सीट ( sanver vidhan sabha seat ) सबसे दिलचस्प सीट हो गई है। यहां मुकाबला भी भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी चल निकले हैं। आलम यह है कि जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, शब्दों के बाण भी तीखे होते जा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( vd sharma ) ने सांवेर में चुनाव-प्रचार किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश का सबसे बड़ा जयचंद तक कह डाला। शर्मा ने कहा कि वे अकेले ही घंटी बजाकर घूम रहे हैं।

Home / Indore / उपचुनाव में शब्दबाण: पूर्व मुख्यमंत्री को बताया ‘देश का सबसे बड़ा जयचंद’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो