script22 को डॉक्टरों का व्हाइट अलर्ट, जलाएंगे मोमबत्ती | White alert of doctors on 22nd | Patrika News
इंदौर

22 को डॉक्टरों का व्हाइट अलर्ट, जलाएंगे मोमबत्ती

डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टॉफ के साथ हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएंगे

इंदौरApr 21, 2020 / 02:17 am

jay dwivedi

22 को डॉक्टरों का व्हाइट अलर्ट, जलाएंगे मोमबत्ती

22 को डॉक्टरों का व्हाइट अलर्ट, जलाएंगे मोमबत्ती

इंदौर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टॉफ के साथ हिंसा के खिलाफ 22 अप्रैल को ‘व्हाइट अलर्ट’ का पालन करेगा। शहर के डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं में इंदौर पीछे नहीं है। टाटपट्टी बाखल में डॉक्टरों पर हमले की घटना का उल्लेख करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मप्र के उपाध्यक्ष डॉ. संजय लोंढे ने कहा, कोविड 19 जैसे चिकित्सा आपातकाल के समय डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा इंदौर से शुरू हुई थी। एक मेडिकल टीम पर भीड़ द्वारा हमला किया गया जब वे नमूने लेने के लिए उनके पास पहुंचे। डॉ. लोंढे ने कहा कि इस घटना ने इंदौर की छवि को विश्व स्तर पर नुकसान पहुंचा है। यहां तक कि देश भर के डॉक्टरों को भी अपमानित किया। गलतफहमी या अन्य किसी भी कारण की वजह से हुई इस घटना ने डॉक्टरों को डरा दिया था और अब हमें लोगों के बीच जाने के लिए सुरक्षा की आवश्यकता पड़ रही है। यह एकमात्र मामला नहीं था, क्योंकि कोरोना वायरस के फैलने से पहले इस तरह के विभिन्न मामले सामने आए थे। आईएमए ने केंद्र सरकार से मांग की है कि हिंसा के खिलाफ चिकित्सा समुदाय की रक्षा के लिए एक अध्यादेश लाया जाए और व्हाइट अलर्ट का भी आह्वान किया जाए जिसमें सभी चिकित्साकर्मी बुधवार रात 9 बजे अपने कार्यस्थलों पर मोमबत्तियां जलाएंगे। यदि सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है तो डॉक्टर 23 अप्रैल को ब्लैक डे माएंगे।

Home / Indore / 22 को डॉक्टरों का व्हाइट अलर्ट, जलाएंगे मोमबत्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो