scriptचारों तरफ से मिलेगी आपको खुशियां, इन राशि वालों के है शादी के योग | You will find happiness from all around, these zodiac signer's wedding | Patrika News
इंदौर

चारों तरफ से मिलेगी आपको खुशियां, इन राशि वालों के है शादी के योग

आज का राशिफल

इंदौरMar 17, 2019 / 10:38 am

रीना शर्मा

indore

चारों तरफ से मिलेगी आपको खुशियां, इन राशि वालों के है शादी के योग

मेष

इस सप्ताह मेष राशि वालों का समय अच्छा बीतेगा। जो काम आपने सोचे हुए थे, उनमें अगर आप मेहनत करते है और योजनाओं के साथ उन्हें करते हैं तो आप जरूर सफल होंगे। इन कार्यों में आपको अपनों का सहयोग भी मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें।
वृषभ

इस सप्ताह आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। बने हुए काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। चिंता बनी रहेगी। जिस तेजी से आपके काम हो रहे थे, बीच में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन उदास रहेगा। पैसों से संबंधित समस्या होगी।
मिथुन

आपका मन उदास रहेगा। किसी बात को लेकर आपके मन में बेचैनी रह सकती है। घर में भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जो बात आपको मन ही मन प्रसन्न कर रही है, उस बात अपने दोस्तों या परिवार के लोगों से शेयर कर लें।
कर्क

किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें वरना ये छोटी बात लंबा रूप ले सकती है। दोस्तों के साथ लड़ाई भी हो सकती है या किसी की कही हुई बात आपको बुरी लग सकती है। अगर एेसे परिस्थियां बन रही हैं तो उसे टाल दें वरना आपका नुकसान हो सकता है।
सिंह

आप दांव-पेंच में उलझ सकते हैं। लीगल परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग आपको परेशान कर सकता है। ज्यादा उलझने की बजाय बात को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। लोग आप पर झूठा इलजाम भी लगा सकते है।
कन्या

इस सप्ताह बड़े महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट मेहनत के बावजूद भी लटक सकते हंै, जिससे निराशा होगी पर आप हिम्मत न हारें और वापस से प्रयास करेंगे। यही प्रयास आपके लिए सफल होंगे। परेशानियां होने के बाद भी आपका रवैया बहुत सकारात्मक रहेगा और आपको आपकी मंजिल पर ले जाएगा।
तुला

इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जहां से रुका धन मिलने वाला था वहां से निराशा हाथ लगेगी, जिससे आपके दूसरे काम प्रभावित होंगे पर आप चिंता न करें। यह समस्या थोड़े समय के लिए ही है। आप अपनी सूझ-बूझ से समाधान खोज लेंगे
वृश्चिक

स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी तबीयत का खास खयाल रखें, ज्यादा सोचना और तनाव लेना ठीक नहीं है। संतानों की चिंता परेशान कर सकती है। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, पर याद रखिए समस्याएं निवारण लेकर भी आती हैं। समय आने पर सब अच्छा होगा।
धनु

इस सप्ताह आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं पर मन स्थिर नहीं रहेगा। ज्यादा सोचने की प्रवृत्ति से बचें और जिस काम में आनंद आता हो, उस काम को करें। भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। आपकी शादी की बात अगर चल रही है तो अच्छे से जांच-परख कर लें।
मकर

इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। शादी की बात चल रही है तो इस सप्ताह बात पक्की हो सकती है। यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। सारे रुके काम पूरे होंगे। बिजनेस में फायदा होगा। मेहमानों का आगमन भी होगा। नया काम भी मिल सकता है।
कुंभ

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों का संपर्क किसी प्रभावशाली महिला के साथ हो सकता है। जिससे भविष्य में बहुत फायदा होगा। आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सप्ताह पैसों से संबंधित सभी परेशानियां से छुटाकरा मिल सकता है। समय आपके अनुकूल है। सारे अटके हुए काम बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
मीन

अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। समय आपके साथ है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आप किसी बड़ी सफलता की वजह भी बन सकते हंै। लोग आप पर विश्वास करेंगे और आपकी सलाह सर्वोपरि होगी। लोगों पर आप अपना प्रभुत्व जमाने में कामयाब रहेंगे।

Home / Indore / चारों तरफ से मिलेगी आपको खुशियां, इन राशि वालों के है शादी के योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो