scriptट्रंप ने अपने आखिरी साल भारत को बेचे 25 हजार करोड़ रुपए के हथियार | Trump sold 25 thousand crores weapons to India in his last year | Patrika News
उद्योग जगत

ट्रंप ने अपने आखिरी साल भारत को बेचे 25 हजार करोड़ रुपए के हथियार

भारत ने 2019 के मुकाबले अमरीका से हथियार खरीदने में खर्च किया 5 गुना रुपया
2019 में भारत सरकार ने ट्रंप प्रशासन से खरीदे थे 4500 करोड़ रुपए के हथियार

Dec 09, 2020 / 01:48 pm

Saurabh Sharma

Donald Trump के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई गई ताजनगरी, दीवारों पर मोदी-ट्रंप की दोस्ती की दास्तां

Donald Trump के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई गई ताजनगरी, दीवारों पर मोदी-ट्रंप की दोस्ती की दास्तां

नई दिल्ली। अमरीका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी की ओर से चौंकाने वाले आंकड़ें पेश किए हैं। ट्रंप कार्यकाल में 2019 के मुकाबले 2020 में 5 गुना बजट भारत को हथियार बेचे हैं। खास बात तो ये है कि अमरीका की ओर से दुनिया के बाकी देशों से हथियार का कारोबार कम किया है। जबकि भारत के पांच गुना बढ़ गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डीएससीए की ओर से किस तरह के आंकड़े पेश किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- 9 महीने पहले बदले इस नियम से कराड बैंक डिपोजिटर्स को मिलेगा रुपया, जानिए क्या हुआ था बदलाव

पांच गुना डिफेंस कारोबार
– भारत द्वारा अमरीका से 2019 में 62 करोड़ अमरीकी डॉलर यानी 4500 करोड़ रुपए के हथियार खरीदे थे।
– जबकि 2020 में भारत की ओर से यह आंकड़ा 3.4 अरब डॉलर करीब 25 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
– जबकि अमरीका से दूसरे देशों को हथियारों की कुल बिक्री 2020 में घटकर 50.8 अरब डॉलर रह गई।
– अमरीका ने दूसरे देशों को 2019 में 55.7 अरब डॉलर के हथियार बेचे थे।
– 2017 में यह आंकड़ा 41.9 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़ेंः- वैक्सीन के असर से सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानिए कितने घटे दाम

भारत के साथ इन देशों का भी बढ़ा बजट

देश2019 में खर्च ( डॉलर में )2020 में खर्च ( डॉलर में )
भारत62 करोड़3.4 अरब
मोरक्को1.24 करोड़4.5 अरब
पोलैंड67.3 करोड़4.7 अरब
सिंगापुर13.7 करोड़1.3 अरब
ताइवान87.6 करोड़11.8 अरब
यूएई1.1 अरब3.6 अरब

भारत ने इस साल कम खरीदे थे हथियार
अमरीका के ‘हिस्टोरिकल सेल्स बुकÓ के 2020 की रिपोर्टठ के अनुसार भारत ने 2017 में 75.44 करोड़ डॉलर हथियार खरीदे थे। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 28.2 करोड़ डॉलर पर आ गया था। आंकड़ों के मुताबिक 1950 और 2020 के बीच अमरीका ने विदेशी सैन्य बिक्री के तहत भारत को 12.8 अरब अमरीकी डॉलर के हथियार बेचे।

यह भी पढ़ेंः- शानदार तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 46 हजार अंकों की ओर

इन देशों को कम बेचे हथियार
आंकड़ों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को किसी भी तरह की सैन्य और सुरक्षा सहायता में रोक लगाने के बावजूद उसे एफएमएस के तहत हथियार बेचे गई। पाकिस्तान ने 2020 में अमरीका से 14.6 करोड़ डॉलर के हथियार खरीदे।वहीं इस दौरान कई दूसरे देशों द्वारा अमरीका से हथियारों की खरीद में कमी हुई, जिसमें सउदी अरब, अफगानिस्तान, बेल्जियम, इराक और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

Home / Business / Industry / ट्रंप ने अपने आखिरी साल भारत को बेचे 25 हजार करोड़ रुपए के हथियार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो