19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 खिलाड़ी जो Rohit Sharma के बाद Mumbai Indians के कप्तान बन सकते हैं

मुंबई के लिए IPL का ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। रोहित शर्मा की कप्तान पर भी सवाल खड़े हुए है। जानिए रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान कौन कर सकता है।

2 min read
Google source verification
1650122711_rohit.jpg

रोहित शर्मा के बाद कौन बनेगा कप्तान?

IPL 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ अच्छा नहीं रही है। 9 मुकाबलों में 8 में हार का सामना टीम को करना पड़ा। इसका कारण था लगातार बल्लेबाजों का फ्लॉप होना। इस बार तो रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठने लग गए है। कई जगह पर उन्होंने ऐसी कप्तानी की जो किसी को पसंद नहीं आई।

खैर मुंबई की टीम में इस समय कई युवा खिलाड़ी मौजूद है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो लंबे समय से टीम के साथ है। रोहित शर्मा को कई दिग्गजों ने कहा कि उन्हें कप्तानी छोड़कर अब अपने गेम पर ध्यान देना चाहिए। तो आइए हम आपको बताते हैं कि अगर रोहित मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोडेंगे तो फिर कौन-कौन से खिलाड़ी टीम की अगुवाई कर सकते हैं।


1) जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में देखा जाए तो सबसे पहला नाम बुमराह का ही आता है। बुमराह के पास अनुभव भी है और लगातार मुंबई के साथ लंबे समय से बने हैं। बुमराह की गेंदबाजी हमेशा कमाल की रहती है। इस सीजन भी अभी तक उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकी दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पाया। टीम इंडिया के इस समय उप कप्तान भी बुमराह हैं और वो कप्तानी भी कर सकते हैं।


2) कीरोन पोलार्ड

पोलार्ड भी लंबे समय से मुंबई के साथ बने हुए है। पोलार्ड ने इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया लेकिन वो IPL खेलते रहेंगे। पोलार्ड को कप्तानी का भी अनुभव है। वेस्टइंडीज टीम की वो कप्तानी कर चुक हैं अगर पोलार्ड को मौका मिलेगा तो फिर वो मुंबई की अगुवाई कर सकते हैं।



3) सूर्यकुमार यादव

मुंबई के स्टार बल्लेबाज इस समय सूर्यकुमार यादव ही है। हर सीजन वो अच्छा परफॉर्म करते हैं। इस सीजन में भी अभी तक सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की है। मुंबई ने इस साल उन्हें रिटेन भी किया था। इस लिहाज से देखा जाए तो वो कप्तान भी आगे जाकर बन सकते हैं। अगर उन्हें मौका मिलेगा तो फिर वो जरूर इस काम को अच्छे से निभाएंगे।