16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 दिग्गज विकेटकीपर जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा कैच पकड़े

किसी भी फॉर्मेट में एक विकेटकीपर की भूमिका काफी अहम होती है। IPL में विकेटों के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले 4 विकेटकीपर कौन-कौन से हैं। जानिए इस लिस्ट में कितने भारतीय विकेटकीपर शामिल है।

3 min read
Google source verification
4 wicket keepers with most catches in ipl

टॉप-4 विकेटकीपर के नाम

क्रिकेट का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में बल्लेबाज और गेंदबाज का नाम आता है। आपको ये जरूर पता होगा कि इस गेम में विकेटकीपर की भूमिका क्या होती है। पूरे मैच में विकेट के पीछे चौकन्ना रहकर विकेटकीपर को खड़े रहना होता है। IPL का इतिहास अब काफी लंबा हो गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस लीग में कई दिग्गज विकेटकीपर सामने आए।


IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने 4 विकेटकीपर्स


भारत की तरफ से बात की जाए तो सबसे पहले जेहन में नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। एक विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने बहुत नाम कमाया और मौजूदा समय में भी वो चेन्नई की टीम में विकेटकीपिंग कर रहे हैं। IPL में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में टॉप पर धोनी ही मौजूद हैं। हम आपको इस आर्टिकल में IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने 4 विकेटकीपर्स के बारे में बताएंगे।


1) महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में देखा जाए तो धोनी टॉप पर मौजूद हैं। धोनी ने अभी तक अपने IPL करियर में 126 कैच विकेट के पीछे लपके हैं। धोनी से ज्यादा तेज स्टंपिंग शायद ही वर्ल्ड क्रिकेट में कोई करता हो। धोनी अभी तक 39 स्टंपिंग भी कर चुके हैं। धोनी के ये आंकड़े अभी और भी आगे जाएंगे। चेन्नई के लिए अभी भी वो खेल रहे हैं। विकेट के पीछे हमेशा वो चौकन्ने रहते हैं।


2) दिनेश कार्तिक

वैसे कार्तिक IPL में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने हमेशा विकेटकीपिंग ही की। इस समय भी बैंगलोर के लिए एक विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका वो निभा रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने अभी तक विकेट के पीछे 121 कैच पकड़े हैं। इसके अलावा कार्तिक ने 32 स्टंपिंग भी किए है।


3) रिद्धिमान साहा

साहा को भी हमेशा विकेटकीपर के रूप में जाना जाता है। भारतीय टीम में विकेट के पीछे वो ज्यादा नजर नहीं आए लेकिन IPL में उनका हमेशा धमाल रहा है। साहा ने भी कई टीमों के लिए खेला और उन्होंने अभी तक विकेट के पीछे 66 कैच लपके और 20 स्टंपिंग की है।


4) पार्थिव पटेल

पटेल अब किसी भी IPL टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं। कमेंट्री करते हुए अब वो नजर आते हैं। IPL इतिहास में उन्होंने भी विकेटकीपर के रूप में अच्छा नाम किया। कई टीम्स के लिए उन्होंने खेला। पटेल ने विकेट के पीछे 65 कैच लपके और 16 स्टंपिंग की।