scriptIPL इतिहास में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले 5 बड़े बल्लेबाज | 5 batsmen who got out 99 runs in ipl history | Patrika News
आईपीएल

IPL इतिहास में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले 5 बड़े बल्लेबाज

99 के स्कोर पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज को अच्छा नहीं लगता है। IPL में भी कुछ ऐसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं जो दुर्भाग्य से 99 पर आउट हुए। जानिए इन बड़े खिलाड़ियों के बारे में।

May 02, 2022 / 01:15 pm

Joshi Pankaj

अपने क्रिकेट करियर में कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा कि वो 99 के स्कोर पर आउट हो जाए। खासतौर पर T-20 जैसे छोटे फॉर्मेट में कोई नहीं चाहेगा। T-20 में सेंचुरी बनाना किसी भी बल्लेबाज का बहुत बड़ा सपना होता है। IPL में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जो नर्वस 90 का शिकार हो गए। 99 रन में आकर इन खिलाड़ियों ने अपने विकेट गंवा दिए। आइए ऐसे ही 5 बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं।

1) विराट कोहली

साल 2013 में विराट कोहली 99 में आउट हो गए थे। IPL इतिहास में 99 में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज भी विराट कोहली ही थी। बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली से था और विराट कोहली पारी की अंतिम गेंद पर 99 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे।
alh2sld8_virat-kohli-angry-rcb-bcciipl_625x300_10_april_22.jpg

2) पृथ्वी शॉ

साल 2019 के IPL में शॉ 99 रन पर आउट हुए थे। दिल्ली का मुकाबला कोलकाता के साथ था। लोकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 99 के स्कोर पर शॉ ने अपना कैच दिनेश कार्तिक को दिया था। शॉ की ये इनिंग बहुत ही शानदार रही थी और इसके बाद सभी निराश नजर आए थे।
65b1e8ff-prithvi-shaws-glorious-six.jpg

3) ईशान किशन

किशन को इस बार मुंबई ने बड़ी रकम में खरीदा था। साल 2020 में मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने बैंगलोर के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली थी। किशन की इस पारी की बदलौत मैच सुपर ओवर में गया था। किशन ने अपनी इस पारी में 6 छक्के लगाए थे।
ishan-kishan-batting950-1644319872.jpg

4) क्रिस गेल

IPL 2020 में क्रिस गेल के साथ ये हुआ था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे। जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट लिया था। गेल ने अपनी इस पारी में 8 छक्के लगाए थे।
chris_gayle.jpg

5) रुतुराज गायकवाड़

IPL 2022 में हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ 99 के स्कोर पर आउट हो गए। रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी इस पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए थे। गायकवाड़ ने 99 के स्कोर में खराब शॉट खेला और नटराजन का शिकार हो गए।
ruturaj-gaikwad.jpg

Home / IPL / IPL इतिहास में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले 5 बड़े बल्लेबाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो