
IPL से संन्यास ले चुके क्रिकेटरों की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन
All time best IPL Team : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इस साल इस लीग का 15 वां सीजन खेला जा रहा है। तब से लेकर अब तक न जाने कितने ही दिग्गजों ने इस क्रिकेट लीग में अपने हाथ आजमाएं और नाम कमाया। इसके साथ ही उम्र बढ़ने के साथ कुछ खिलाड़ियों ने इस खेल से संन्यास ले लिया और कुछ खिलाड़ी अभी भी अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल में खेल चुके रिटायर प्लेयर की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन बताने जा रहे हैं।
सलामी बल्लेबाज (सहवाग और गंभीर)
हमारी इस रिटायर आईपीएल बल्लेबाजों की प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग को चुना है जबकि उनका साथ निभाने के लिए लेफ्ट हैंड बल्लेबाज गौतम गंभीर है। बता दें कि सहवाग आईपीएल में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट (155.44) से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं गंभीर ने इस लीग में 4217 रन बनाए हैं। गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता को दो बार आईपीएल खिताब जितवाया है। इसलिए इस टीम के वह कैप्टन भी हैं।
ऑल राउंडर (वाटसन, यूसुफ पठान और जेपी डुमिनी)
बता दें कि शेन वॉटसन ने आईपीएल के 145 मैचों में 137.91 की स्ट्राइक रेट से 3874 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक 21 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 30.99 की औसत से 92 विकेट भी चटकाए हैं। यह रिकॉर्ड आईपीएल में किसी अन्य ऑलराउंडर के मुकाबले बेहतर है। वही यूसुफ पठान के नाम आईपीएल में 142.97 की औसत से 3204 रन दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका के डुमिनी का आईपीएल करियर लंबा नही चला फिर भी डुमिनी ने 83 आईपीएल मैचों में 2029 रन बनाने के साथ साथ 23 विकेट भी चटकाए हैं।
गेंदबाज (हरभजन, नेहरा और मलिंगा)
हमारी इस टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी यॉर्कर स्पेशलिस्ट लसिथ मलिंगा, फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह और लेफ्ट हैंड सीमर गेंदबाज आशीष नेहरा के ऊपर है। हरभजन ने आईपीएल के 163 मैचों में 150 विकेट निकाले हैं। इसके अलावा लसिथ मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं। जबकि नेहरा ने 88 मैचों में 106 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें - इस खिलाड़ी ने 57 साल की उम्र में किया T20 में डेब्यू, सचिन तेंदुलकर से पहले खेला था क्रिकेट
Published on:
17 May 2022 04:12 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
