4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2008 खेलने वाले खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, जो IPL 2022 में भी खेल रहें हैं

दोस्तों साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था और साल 2022 में आईपीएल का 15वां सीजन खेला जा रहा है। इस आर्टिकल में देखिए साल 2008 से लेकर अब तक खेलने वाले खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 17 May 2022, 2:11 PM IST

1242.jpg

IPL 2008 खेलने वाले खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन


IPL Best Playing Eleven : दोस्तो जैसा कि आपको पता है आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। तब से लेकर साल 2022 तक न जाने कितने ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लिया है और कई खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं साल 2008 में आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी, साल 2022 में भी आईपीएल खेल रहें हैं। यह खिलाड़ी पहले सीजन से लेकर, अब तक इस लीग में लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आज हम उन्हीं खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन आपके लिए लेकर आए हैं।


यह भी पढ़ें - रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 17 रनों से हराया, पॉइंटस टेबल में लगाई छलांग

1) सलामी बल्लेबाज (शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा)

आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक यह दोनों खिलाड़ी लगातार खेल रहें हैं। इस साल शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं तो वहीं रोबिन उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें साल 2008 में धवन दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

3) विकेटकीपर और कप्तान (एमएस धोनी)

बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन में एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर धोनी को अपनी टीम में शामिल किया और कप्तान बनाया। तब से लेकर अब तक यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार खेल रहे हैं और कप्तान की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 4 बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया है।

5) गेंदबाज (अश्विन, सांगवान और सिद्धार्थ कॉल)

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन 2009 से पहले उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा सिद्धार्थ कौल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन इन्हें भी 2013 से पहले डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, आईपीएल 2008 में प्रदीप सांगवान दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेल रहे थे। आईपीएल 2022 में रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स की ओर से, सिद्धार्थ कौल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से और प्रदीप सांगवान गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें - इस खिलाड़ी ने 57 साल की उम्र में किया T20 में डेब्यू, सचिन तेंदुलकर से पहले खेला था क्रिकेट