18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या IPL में आखिरी बार दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी? अर्धशतक लगाते ही बना लेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2022 CSK vs RR: धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अबतक खेले गए 233 मैचों की 205 पारियों में 39.3 के औसत से 4952 रन बनाए हैं। ऐसे में धोनी अगर आज 48 रन और बना लेते हैं तो वे अपने आईपीएल करियर के 5 हज़ार रन पूरे कर लेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
ms_dhoni.png

न्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का 68वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल मुक़ाबला हो सकता है। धोनी 41 साल के हो चुके हैं वे इस सीजन के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं।

धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अबतक खेले गए 233 मैचों की 205 पारियों में 39.3 के औसत से 4952 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 135.92 का रहा। ऐसे में धोनी अगर आज 48 रन और बना लेते हैं तो वे अपने आईपीएल करियर के 5 हज़ार रन पूरे कर लेंगे।

ऐसा करे वाले वे सातवे खिलाड़ी और पांचवे भारतीय होंगे। अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (6592), पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज शीखर धवन (6205), मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (5877), दिल्ली कपिटल्स (DC) के डेविड वॉर्नर (5876) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (5162) इस कीर्तिमान को छू चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा। चेन्नई ने अबतक 13 मैच खेले है और मात्र 4 में जीते हासिल की हैं। टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वे स्थान पर है। ऐसे में चेन्नई इस सीजन का समापन जीत के साथ करना चाहेगा।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अबतक खेले गए 13 मैचों में 8 में जीत दर्ज़ की है। वहीं 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल्स 16 अंकों के साथ अंक तालिका के तीसरे स्थान पर है। अगर वज यह मैच जीत जाते हैं तो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।