29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीग IPL में लगेगा देशभक्ति का तड़का!

IPL: किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक की सौरव गांगुली से देशभक्त अपील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 8 Nov 2019, 12:06 PM IST

national_anthem_in_ipl.jpg

आईपीएल मैच से पहले नेशनल एंथम बजाया जाना चाहिए- नेस वाडिया

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग ( indian premier league ) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ( Kings XI Punjab ) के सह मालिक नेस वाडिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) से एक अपील की है। इस अपील के तहत वाडिया ने कहा है कि आईपीएल के अगले सीजन में प्रत्येक मैच से पूर्व राष्ट्रगान ( national anthem ) बजाया जाना चाहिए।

नेस वाडिया ने कहा, "मैंने बीसीसीआई को पहले भी इस बारे में लिखा था और अब मैंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस बारे में लिखा है। मुझे लगता है कि यह अब भी थिएटरों (फिल्म से पहले) में बजाया जाता है। आखिरकार यह इंडियन प्रीमियर लीग है। यह शानदार लीग है और हमें राष्ट्रगान बजाना चाहिए। एनबीए में भी प्रत्येक मैच से पहले राष्ट्रगान बजाया जाता है।"

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के शुरू होने से पूर्व जिन दो टीमों के बीच मैच खेला जाता है उन दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया जाता है।

आईपीएल उद्घाटन समारोह नहीं होने से सराहनीय कदम

नेस वाडिया ने बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के उस फैसले की प्रशंसा की है जिसमें आईपीएल के उद्घाटन समारोह को रद्द करने की बात कही गई है। नेस ने कहा कि उद्घाटन समारोह में भारी राशि खर्च करने का मुझे कोई औचित्य नजर नहीं आता। ये एक सराहनीय कदम है।