7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CSK vs MI: टिकटों के लिए स्टेडियम के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

चेन्नई और मुंबई की टीम IPL की दो बड़ी प्रतिद्वंदी हैं इस सीजन में दोनों टीमें आपस में दूसरी बार भिड़ेंगी इससे पहले मुंबई ने चेन्नई को मात दे दी थी

2 min read
Google source verification
CSK vs MI

chepauk stadium chennai

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 12 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। रात 8 बजे दोनों टीमें चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस बड़े मुकाबले से पहले स्टेडियम के बाहर एक बड़ी घटना होने की खबर है। दरअसल, ऐसी जानकारी है कि इस मैच के टिकट के लिए स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ इस कदर उमड़ पड़ी की पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

क्रिकेट फैंस पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को चेपॉक स्टेडियम के बाहर फैंस टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान लाइन में लगी भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसके बाद व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। क्रिकेट फैंस के ये भीड़ एमएस धोनी के लिए ज्यादा थी।

IPL की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी हैं चेन्नई और मुंबई

वहीं इस महामुकाबले के लिए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि स्टेडियम में दर्शकों की संख्या काफी रहने वाली है, क्योंकी इससे पहले जब वानखेड़े में ये टीमें आमने-सामने थीं तो स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। चेन्नई और मुंबई आइपीएल की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीम हैं। तीन-तीन बार आइपीएल की ट्राफी उठा चुकीं

पहले मैच में मुंबई ने मारी थी बाजी

इन दो टीमों के बीच आइपीएल 2019 में एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी। लेकिन, इस बार मुकाबला चेन्नई में है। ऐसे में एमएस धौनी की टीम का पलड़ा भारी है, जिसके लिए फैंस टिकट खरीदकर ये मैच स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं।

युवाओं ने व्यवस्था कर दी भंग- तमिलनाडु पुलिस

इसी वजह से चेपॉक स्टेडियम के बाहर मंगलवार की रात लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने आदेश भी दिया कि आप सब लोग बुधवार की सुबह आएं, लेकिन फैंस नहीं माने। बुधवार को टिकट बिक्री शुरू हुई। इस बीच क्राउड में खड़े करीब सौ सवा सौ युवाओं ने लाइन तोड़कर व्यवस्था भंग कर दी। ऐसे में पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में करना पड़ा।

क्यों मची भगदड़?

तमिलनाडु पुलिस की मानें तो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम के बागर लोक नगर और मट्टनकुप्पम इलाके के लोगों ने उपद्रव मचाने की कोशिश की। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं, जो ऊंचे रेट पर खरीदी हुई टिकट बेचना चाह रही थीं। ऐसे में लाइन में लगे प्रशंसकों को टिकट खरीदने में परेशानी हुई। यही वजह थी कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

खेल समाचार ( Sports News ) से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App