scriptIPL 2021 MI vs KKR : डेब्यू मैच से पहले जानें, ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है अर्जुन से बर्ताव | IPL 2021 Arjun tendulkar dont get any preferential treatment in team | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021 MI vs KKR : डेब्यू मैच से पहले जानें, ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है अर्जुन से बर्ताव

मुंबई के दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर खेल सकते है। पोलक का कहना है कि अर्जुन के साथ ड्रेसिंग रूम से लेकर नेट प्रैक्टिस के दौरान किस तरह का किया जाता था।

नई दिल्लीApr 13, 2021 / 05:44 pm

Shaitan Prajapat

Arjun tendulkar

Arjun tendulkar

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का मंगलवार का 5वां मुकाबला बई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) की टीमों के बीच खेला जा जाएंगा। यह मैच शाम 7.30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। दोनों टीम का इस सीजन का यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर हरा चुकी है। वहीं जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 10 रनों से जीत लिया। आज का मुकाबला भी रोमांचक होने वाला है। मुंबई के दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर खेल सकते है। यह उनका आईपीएल डेब्यू है।

 

ड्रेसिंग रूम और नेट प्रैक्टिस में अर्जुन के साथ होता है ऐसा बर्ताव
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक ने अर्जुन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पोलक का कहना है कि अर्जुन के साथ ड्रेसिंग रूम से लेकर नेट प्रैक्टिस के दौरान किस तरह का किया जाता था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि अर्जुन के साथ भी सामान्य व्यवहार किया जाता है। ऐसा नहीं कि सचिन के बेटे होने के कारण अर्जुन को ज्यादा महत्व दिया गया हो। एक वाकया याद करते हुए उन्होंने कहा कि नेट प्रैक्टिस के दौरान कैमरामैन अर्जुन पर ज्यादा फोक्स कर था। तो उन्होंने कैमरामैन को टोका और इस पर ज्यादा ध्यान मत दो। यह भी दूसरे खिलाड़ियों की तरह सामान्य खिलाड़ी ही है।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: इन 6 खिलाड़ियों ने आईपीएल में किया बल्लेबाजों सबसे ज्यादा क्लीन बोल्ड, 4 भारतीयों ने मारी बाजी

 

अर्जुन तेंदुलकर का पहला मैच
अर्जुन इस साल से आईपीएल में डेब्यू कर रहे है। अर्जुन का आज पहला मैच है जिसको लेकर उसके घर वाले भी काफी उत्साहित है। लेकिन अफसोस इस दौरान उनके पिता सचिन उनके साथ नहीं होंगे। आपको बता दें कि सचिन पिछले महीने कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि वे इससे उबर चुके है। सचिन ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि भी की थी। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मौजूदा माहौल को देखते हुए सचिन बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में नहीं होंगे।


सचिन के बाद अब बेटे अर्जुन मुंबई में खेलेंगे
आपको बता दे कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। सचिन ने 2008 से 2013 तक 78 मुकाबले खेले थे और 2334 रन बनाए थे।

Home / IPL / IPL 2021 MI vs KKR : डेब्यू मैच से पहले जानें, ड्रेसिंग रूम में ऐसा होता है अर्जुन से बर्ताव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो