scriptIPL 2021 : हैदराबाद को हरा टॉप पर बैंगलोर, दिल्ली की हार से मुंबई और पंजाब को फायदा, जानिए पूरी प्वॉइंट टेबल | IPL 2021: Bangalore beat Hyderabad at the top, know point table | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021 : हैदराबाद को हरा टॉप पर बैंगलोर, दिल्ली की हार से मुंबई और पंजाब को फायदा, जानिए पूरी प्वॉइंट टेबल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अबतक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। ऐसे में चार प्वॉइंट्स और +0.175 के नेट रनरेट के आरसीबी टॉप पर है। दूसरे स्थान पर एक मैच में एक जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम है।

Apr 16, 2021 / 09:41 am

Shaitan Prajapat

ipl 2021

ipl 2021

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ने आखिरी ओवरों में दिल्ली को हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद से आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में काफी बदलाव देखने को मिला है। हार के साथ ही दिल्ली की टीम दूसरे पायदान से खिसकर सीधे चौथे पायदान पर पहुंच गई। इस हार से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स को भी फायदा मिला है। चार प्वॉइंट्स के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम शीर्ष पर बनी हुई है। पहली जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।

आरसीबी टॉप पर
IPL Points Table: आईपीएल के 14वें सीजन में अबतक सात मुकाबले खेले जा चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अबतक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। ऐसे में चार प्वॉइंट्स और +0.175 के नेट रनरेट के आरसीबी टॉप पर है। दूसरे स्थान पर एक मैच में एक जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम है। मुंबई ने दो मैचों में एक हार और एक जीत दर्ज की है। अंकतालिका में फिलहाल सबसे निचले पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कोच का दावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

ipl 2021

ऑरेंज कैप:
आईपीएल 2021 में अबतक हुए सात मैचों के मुताबिक, ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे ऊपर कोलकाता नाइटराइडर्स के नितीश राणा 137 रनों के साथ हैं। इसके बाद 119 रनों के साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। तीसरे नंबर पर 99 रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के मनीष पांडे हैं।

पर्पल कैप:
आईपीएल के 14वें सीजन में अबतक हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल है। पटेल 2 मैचों में 7 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर 6 विकेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल हैं।

आज चेन्नई और पंजाब का मुकाबला
शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को आइपीएल में जीत की राह पर लौटने के लिए पंजाब किंग्स का सामना करेगी। चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से हराया था, जबकि पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को चार रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम पर ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

Home / IPL / IPL 2021 : हैदराबाद को हरा टॉप पर बैंगलोर, दिल्ली की हार से मुंबई और पंजाब को फायदा, जानिए पूरी प्वॉइंट टेबल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो