इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम के सभी खिलाड़ियों ने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था। फैंस को इस बार भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस बार दिल्ली की टीम की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी गई है।