scriptIPL 2021 CSK vs DC : 6 साल बाद 0 पर आउट हुए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी | IPL 2021 csk vs dc Dhoni returned to the field after 5 months out on 0 | Patrika News

IPL 2021 CSK vs DC : 6 साल बाद 0 पर आउट हुए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 10, 2021 09:25:01 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी 5 महीने बाद मैदान पर लौटे। लेकिन वह अपनी टीम के लिए कुछ नहीं कर सके और 0 पर ही आउट हो गए।

  MS Dhoni

MS Dhoni

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। एक के बाद एक खिलाड़ी चलते बने। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी 5 महीने बाद मैदान पर लौटे। लेकिन वह अपनी टीम के लिए कुछ नहीं कर सके और 0 पर ही आउट हो गए। दिल्ली और चेन्नई के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए हैं। जिनमें चेन्नई ने 15 बार बाजी मारी है। वहीं दिल्ली ने 8 मैच जीते है।

यह भी पढ़े :— IPL 2021 : ये 5 विदेशी खिला ड़ी आईपीएल में कर रहे हैं डेब्यू, Kyle Jamieson पर रहेंगी नजरें

बिना खाता खोले ही आउट
आपको बता दें चेन्नई की खराब शुरुआत रही। पहले सुरेस रैना और मोईन अली की साझेदारी की। इसके बाद रैना और रायडू की अर्धशतकीय साझेदारी से टीम बड़े टोटल की तरफ बढ़ रही थी। तभी 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर रायडू आउट हो गए। इसके बाद 16वें ओवर की पहली गेंद पर रैना और तीसरी गेंद पर धोनी पवेलियन लौट गए। धोनी भी बिना खाता खोले अवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

यह भी पढ़े :— IPL 2021 : अब तक सभी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, पहले नंबर है विराट कोहली

पहले गेंदबाजी करना चाहते थे धोनी
तीन बार के आईपीएल विजेता कप्तान ने कहा कि उन्होंने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना होता क्योंकि वानखेड़े में उनका बचाव करना मुश्किल मैदान है। ओस एक कारक हो सकता है, लेकिन यह आज बादल है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने पुराने साथी खिलाड़ियों को काफी मिस कर रहे है। आपको बता दे कि चेन्नई पिछले साल पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। आईपीएल 2021 में धोनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

आईपीएल में 4 बार 0 पर आउट हुए धोनी
आपको बता दे कि धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आइपीएल में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए है। इससे पहले वो आइपीएल में इस टीम के खिलाफ एक बार जीरो पर आउट हुए थे। धोनी अब इस लीग में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं। दिल्ली के अलावा वह मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक-एक बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इस प्रकार यह चौथी बार आईपीएल में धोनी 0 पर आउट हुए है। माही को पहली बार 0 पर साल 2010 में शेन वॉटशन ने आउट किया था। इसी वर्ष डर्क नानेस की गेंद पर शून्य पर आउट हुए थे। इसके बाद साल 2015 में हरभजन सिंह ने माही को शून्य पर आउट किया था।


आइए जानें— IPL 2021- Chennai Super Kings Squad and Players list

आइए देखें — IPL 2021- Delhi Capitals Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो