
IPL 2021 का आगाज 9 अप्रेल से हो गया है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ। इस रोचक मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच आज मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कोरोना की वजह से बीसीसीआई ने दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। इस बार दर्शकों को टीवी पर या मोाबइल पर ही IPL 2021 के लाइव मैच देखने होंगे। ऐसे में अगर आप पहला मैच देखने से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं आप महेन्द्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की टीमों के बीच होने जा रहे IPL 2021 के दूसरे मैच को लाइव देख सकते हैं। इस मैच को आप Disney + Hotstar के जरिए लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर भी ये मैच देख सकते हैं। अगर आपके पास टीवी नहीं है तो आप अपने मोबाइल पर IPL 2021 Live streaming देख सकते हैं।
डिज्नी+ हॉटस्टार पर ऐसे देखें
बता दें कि दर्शकों को IPL 2021 के मैच लाइव दिखाने के लिए बीसीसीआई ने डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है। यूजर्स इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेकर IPL 2021 के लाइव मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं। इसके लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसमें आप 399 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसमें आपको वेब शोज और फिल्मों के अलावा IPL 2021 के लाइव मैच भी देखने को मिलेंगे। अगर आप सालाना सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1499 रुपए वाला प्लान लेना होगा। इन दोनों प्लान में आपको फुटबॉल लीग, फॉमूर्ला 1, फिल्में डिज्नी के कंटेंट इंडियन टीवी शोज अैर हॉटस्टार स्पेशल के अलावा IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग का एक्सेस फ्री मिलेगा।
Jio यूजर्स ऐसे देखें स्टार क्रिकेट के चैनल्स पर लाइव मैच
अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं और बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्चे IPL 2021 के लाइव मैच देखना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले से Hotstar ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद आपको स्मार्टफोन में Jio TV App भी डाउनलोड करनी होगी। दोनों ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको जियो टीवी ऐप पर जाना होगा और उसमें स्टार क्रिकेट के चैनल्स पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप उसे सलेक्ट करेंगे तो वह आपको Hotstar पर रीडायरेक्ट कर देगा। वहां आप IPL 2021 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Jio क्रिकेट पैक
इसके अलावा जियो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को कुछ रिचार्ज प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री देता है। इनमें आपको हाईस्पीड इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलेगी। इसके लिए प्रीपेड यूजर्स को 401 रुपए के रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3जीबी डाटा भी मिलेगा। वहीं 598 रुपए वाले प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 112 जीबी डाटा मिलेगा। ऐसे ही 777 रुपए वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 131 जीबी डाटा मिलेगा। इन सबमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसके अलावा जियो का एक क्रिकेट पैक भी है जिसकी कीमत 499 रुपए है। इसमें यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा। हालांकि इसमें वॉयस कॉल नहीं मिलेगी।
एयरटेल यूजर ऐसे देखें
अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो भी आप IPL 2021 के लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें भी आपको कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में फ्री में Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें आपको 599 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा प्रतिदिन भी मिलेेगा। साथ ही इसमें Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वहीं 448 रुपए वाले प्लान की वैलिडटी 28 दिनों की है, जिसमें आपको 3GB डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। अगर आप लंबी अवधि का पैक लेना चाहते हैं तो आप 2,698 रुपए वाला रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें आपको एक साल की वैलिडिटी और 2जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। वहीं अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
वोडफोन आइडिया यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर
वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने यूजर्स के लिए पार्टनरशिप की है। इसमें वोडाफोन यूजर्स को नए रिचार्ज पैक्स के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वार्षिक मेंबरशिप फ्री मिलेगी। इसमें यूजर्स अनलिमिटेड लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल और स्टार सीरियल देख सकेंगे। इसके अलावा हिंदी फिल्में और हॉलीवुड फिल्में भी देख सकेंगे।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Updated on:
10 Apr 2021 08:31 pm
Published on:
10 Apr 2021 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
