20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021, CSK vs DC: अस्पताल में हैं श्रेयर अय्यर लेकिन निभाया कप्तान का फर्ज, मैच से पहले टीम का भेजा यह खास मैसेज

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत के पास है। वे पहली बार टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं क्योंकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
shreyas_iyer.png

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) का आगाज 9 अप्रेल से हो गया है। IPL 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की। वहीं टूर्नामेंट में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत के पास है। वे पहली बार टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं क्योंकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अय्यर ने एक दिन पहले ही अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की। उनके कंधे की सर्जरी हुई है। वहीं श्रेयस अय्यर ने कप्तान का फर्ज निभाते हुए मैच से पहले टीम के लिए खास मैसेज दिया है।

टीम को दिया यह मैसेज
श्रेयस अय्यर ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को एक मैसेज दिया। इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैदान में प्रैक्टिस करती नजर आ रही है। बैकग्राउंड में श्रेयर की आवाज आ रही है। उन्होंने टीम को वीडियो के जरिए संदेश देते हुए कहा कि डियर दिल्ली, मैं आपका बड़ा शुभचिंतक हूं और यह आसान नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे हर गेंद, हर मैच में टीम का सपोर्ट करते रहेंगे। टीम ने कड़ी मेहनत की है।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 : पहली बार कप्तानी संभालेंगे ऋषभ पंत और संजू सैमसन

पिछली बार फाइनल में पहुंची थी दिल्ली
बता दें कि बतौर कप्तान श्रेयर अय्यर का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंच गई थी। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था। बता दें कि दिल्ली अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के तीन सीजन की विजेता रह चुकी है।

पहला मैच नहीं खेल पाएंगे दिल्ली के ये दो खिलाड़ी
इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम मजूबत नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स में इस बार स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है। हालांकि टीम के दो महत्तवपूर्ण खिलाड़ी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया नहीं खेल पाएंगे। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो आज के मैच में कमाल दिखा सकते हैं। दिल्ली के पेसर उमेश यादव मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और स्टीव स्मिथ पर भी दर्शकों की नजरें रहेंंगी।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: गांगुली बोले-'कोहली और रोहित अच्छे हैं लेकिन पंत के पावर ने बनाया दीवाना'

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग- XI
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, शिमरन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, अमित मिश्रा और इशांत शर्मा.

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures