scriptIPL 2021, DC vs PBKS Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया | ipl 2021 DC vs PBKS live cricket full scorecard 11th match | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021, DC vs PBKS Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

IPL 2021 Live Score, DC vs PBKS Live Cricket Score Online: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच सीधा मुकाबला

नई दिल्लीApr 19, 2021 / 02:23 am

Mohit sharma

rty.jpg

टॉस जीतकर बाद में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 195 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने 10 गेंद शेष छोड़ते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

18वां ओवर- झाय रिचर्डसन की पहली गेंद पर विकेट। ऋषभ पंत ने दीपक हुड्डा को कैच थमाया। 15 गेंद पर 15 रन बनाए। ललित यादव आए हैं बल्लेबाजी करने…चौथी गेंद पर चौका. झाय रिचर्डसन को स्वीप शॉट मारा और चौका। कड़क शॉट। ओवर में कुल 8 रन आए. दिल्ली को 2 ओवर में 8 रनों की दरकार

17वां ओवर: मोहम्मद शमी बॉलिंग करने आए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर, दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं।

16वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर के खेल के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्कस स्टॉयनिस और ऋषभ पंत मौजूद।

15वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स को 32 गेंद पर 44 रन की जरूरत है। जाय रिचडसन गेंदबाजी को आए। ओवर की दूसरी गेंद पर ही सिक्सर। ये क्या ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखर धवन क्लीन बोल्ड। शिखर शतक के बेहद करीब थे और 92 रन ही बना पाए।

14वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने चौदह ओवर के खेले के बदा दो विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिखर धवन और ऋषभ पंज जमे हुए हैं।

13वां ओवर: शिखर धवन ने 43 बॉल पर शानदान 78 रन बना लिए हैं। जबकि ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पंजाब ने मोहम्मद शमी को गेंदबाजी पर लगाया, लेकिन कोई नुकसान नहीं। दिल्ली फिलहाल 125 रन पर

12वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा बड़ा झटका लगा है। स्टीव स्मिथ केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उधर, पंजाब ने जलज सक्सेना को गेंदबाजी के लिए भेजा। दिल्ली फिलहाल दो विकेट के नुकसान पर 117 रन

11वां ओवर: पंजाब किंग्स को इस समय और विकेट की जरूरत। रायली मेरेडिथ ओवर फेंकने आए, लेकिन निराश। दिल्ली 11 ओवर के बाद 109 रन पर

10वां ओवर: शिखर धवन का अर्धशतक पूरा। धवन ने 33 बॉल में बनाई फिफ्टी। दिल्ली फिलाहल 99 रन पर

9वां ओवर: पंजाब को एक और विकेट की तलाश, लेकिन कोई लाभ नहीं। दिल्ली 9 ओवर के बाद 89 रन

8वां ओवर: दीपक हुड्डा ओवर फेंकने आए, कोई सफलता नहीं। शिखर धवन 37 तो स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। आठ ओवर के नुकसान पर दिल्ली 78 रन

छठा ओवर: छह ओवर के खेल के बाद दिल्ली कैपिटल्स के दो विकेट नुकसान के बाद 62 रन

पांचवां ओवर: दिल्ली के गेंदबाजों को विकेद्यट की जल्दी , मोहम्मद शमी का ओवर फेंकने आए, लेकिन काइ्र नुकसान नहीं। पांच ओवर के बाद दिल्ली 57 पर

चौथा ओवर: जाय रिचर्डसन बॉलिंग करने आए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 47 रन। क्रीज पर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मौजूद हैं।

तीसरा ओवर: दिल्ली कैपिटल्स ने तीन ओवर के खेल के बाद बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मौजूद हैं।

दूसरा ओवर: पंजाब ने मोहम्मद शमी को गेंदबाजी को भेजा, लेकिन कोई सफलता नहीं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स दो ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 21 रन के स्कोर पर।

पहला ओवर: पंजाब ने अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी के लिए लगाया। जबकि दिल्ली की ओर से शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने उतरे। कोई नुकसान नहीं। दिल्ली बिना किसी नुकसान 10 रन

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (69) और कप्तान लोकेश राहुल (61) की अर्धशतकीय पारी तथा दोनों बल्लेबाज के बीच पहले विकेट के लिए हुई 122 रनों की साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 196 रनों का लक्ष्य दिया।

20वां ओवर: क्रिस वोक्स की बॉलिंग। इसके साथ ही पंजाब ने 20 ओवर में बनाए 195 रन। दिल्ली कैपिटल्स के सामने 196 रन का लक्ष्य

19वां ओवर: आवेश खान ओवर फेंकने आए और ले लिया निकोलस पूरन का विकेट। पंजाब को चार विकेट का नुकसान। इसके साथ ही पंजाब 183 रन

18वां ओवर: दिल्ली ने इस बार ओवश खान को बॉलिंग पर लगाया। कोई सफलता नहीं। पंजाब 18 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन

17वां ओवर: क्रिस वोक्स बॉलिंग करने आए, लेकिन क्रिस गेल ने पहली ही फ्री हिट गेंद पर सिक्सर जड़ दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर गेल हुए आउट, इसके साथ दिल्ली कैपिटल्स को एक और सफलता मिली इस ओवर में 12 रन आए।

16वां ओवर: पंजाब किंग्स को केएल राहुल के रूप में एक और झटका लगा है। राहुल 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कगिसो रबाडा को बॉलिंग दी गई। पंजाब दो विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे

15वां ओवर: आवेश खान बॉलिंग करने आए, वहीं मयंक अग्रवाल की जगह क्रिस गेल को लगाया गया है। दिल्ली पर अभी भी विकेट लेने का दबाव, लेकिन कोई मौका नहीं। पंजाब किंग्स एक विकेट के नुकसान १४० रन

14वां ओवर: रवि अश्विन को गेंदबाजी पर लगाया गया है। इसके साथ ही केएल राहुल के भी 50 रन पूरे हो चुके हैं। पंजाब फिलहाल एक विकेट के नुकसान पर 128 रन पर

13वां ओवर: पंजाब के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मिली है। लुकमान मेरीवाला ने मयक अग्रवाल का विकेट गिरा दिया है। अग्रवाल ने 36 बॉलपर बेहतरीन 69 रन बनाए हैं

12वां ओवर: पंजाब किंग्स की शानदार बल्लेबाजी, 12 के बाद भी दिल्ली को नहीं दिया कोई मौका। बिना किसी विकेट के नुकसान पर स्कोर 120 रन

11वां ओवर- कागिसो रबाडा की पहली गेंद पर 6. पंजाब के 100 रन पूरे. मयंक अग्रवाल का शानदार 6 दूसरी गेंद पर भी 6 मयंक अग्रवाल ने इस बार पुल शॉट लगाया. बेहतरीन टाइमिंग। चौथी गेंद पर केएल राहुल ने 6 लगाया. शॉर्ट गेंद थी और राहुल ने पुल शॉट खेला. रबाडा के एक ओवर में तीन छक्के. आईपीएल में पहले तो कभी नहीं दिखा ऐसा नजारा. ओवर में कुल 20 रन बने।

10वां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स इस समय भारी दबाव में दिख रही है। 10 ओवर के बाद भी दिल्ली के गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं, पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 94 रन बना लिए हैं

9वां ओवर: पंजाब किंग्स ने 9 ओवर के खेल में बिना किसी नुकसान के 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मयंक अग्रवाल और केएल राहुल मौजूद हैं

8वां ओवर: ललित यादव ओवर फेंकने आए। लेकिन केएल राहुल और मयंक के अच्छी गेंदबाजी। दिल्ली को कोई मौका नहीं। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने पूरे किए 80 रन

सातवां ओवर: रवि अश्विन को गेंदबाजी दी गई। लेकिन कोई उम्मीद नहीं। पंजाब सात ओवर के खेल के बाद बिना किसी नुकसान पर 68 रन पर

छठा ओवर: दिल्ली कैपिटल्स को इस समय विकेट की जरूरत, लेकिन अभी तक कोई गेंदबाज कामयाब नहीं। पंजाब इस समय जीरो विकेट के नुकसान पर 59 रन पर। क्रीज पर राहुल 24 और मयंक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पांचवां ओवर: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों पर विकेट लेने का साफ दबाव। कगिसो रबाडा को बॉलिंग दी गई। कोई फायदा नहीं। पंजाब फिलहाल बिना किसी के नुकसान 58 रन

4 ओवर: लुकमन मेरीवाला की बॉलिंग, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पंजाब चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान पर 42 रन

तीसरा ओवर: क्रिस वोक्स गेंदबाजी करने आए। मयंक अग्रवाल ने लगाया चौका। ओवर में 10 रन गए। तीन ओवर के बाद पंजाब 35रन पर

दूसरा ओवर: दिल्ली ने लुकमान मेरीवाला को गेंदबाजी दी। यह उनके आईपीएल करियर का पहला ओवर। लेकिन केएल राहुल ने पहली गेंद पर लगाया चौका। मेरीवाला के पहले ओवर में 20 रन गए। पंजाब का स्कोर फिलहाल 35

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। पंत ने कहा कि दूसरे इनिंग में ओस गिर सकती है, इसी कारण से हमने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया है। हमने आज अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। स्टीव स्मिथ और मेरीवाला को टीम में जगह दी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स:

पंजाब किंग्स –

 

नई दिल्ली। Delhi Capitals और Punjab Kings की टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबलों में मिली हार को भुलाकर रविवार को होने वाले IPL 2021 के 11वें मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे। दिल्ली को पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम ओवर के रोमांच के बाद हार का सामना करना पड़ा था जबकि पंजाब को Chennai super kings ने पराजित किया था। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली को आईपीएल के इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ जीत मिली थी लेकिन राजस्थान ने उसे पिछले मैच में हरा दिया था।

दिल्ली ने राजस्थान को 147 रनों का लक्ष्य दिया था और राजस्थान के पांच विकेट 42 रन पर ही गिरा दिए थे। लेकिन अंत में उसे हार का सामना पड़ा था। पंजाब का पिछले मुकाबले में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और चेन्नई ने उसे 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन पर रोकने के बाद छह विकेट से जीत हासिल की थी। पंजाब ने इस सीजन के पहले मैच में 221 रन बनाए थे लेकिन पिछले मैच में उसकी टीम दीपक चाहर के आगे बेदम नजर आई थी।

IPL 2021, RCB vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता को पांचवां झटका, इयोन कैच आउट

 

https://twitter.com/hashtag/VIVOIPL?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

पंजाब किंग्स : लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हुडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाई रिचर्डसन, शाहरूख खान, रिले मेरेदिथ, मोएसिस हेनरिक्स, जलझ सक्सेना, उत्कर्श सिंह, फेबियन एलेन और सौरभ कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, सैम बिलिंग्स, शिमरॉन हेत्मायेर, इशांत शर्मा, कैगिसो रबादा, एनरिच नॉत्र्जे, उमेश यादव, टॉम करेन, आवेश खान, ललित यादव, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, लुकमान हुसैन मेरिवाल, एम. सिद्धार्थ, मार्कस स्टोयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, क्रिस वोक्स, विष्णु विनोद (विकेटकीपर) और आदित्य तारे (विकेटकीपर)।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

आइए जानें— IPL 2021- Punjab Kings Squad and Players list

Home / IPL / IPL 2021, DC vs PBKS Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो