scriptIPL 2021, RCB vs KKR Live Cricket Score: बैंगलोर ने कोलकाता को 38 रनों से हराया, आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक | ipl 2021 RCB vs KKR live cricket full scorecard 10th match | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021, RCB vs KKR Live Cricket Score: बैंगलोर ने कोलकाता को 38 रनों से हराया, आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक

IPL 2021 Live Score, RCB vs KKR Live Cricket Score Online: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (royal challengers bangalore) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight riders) 38 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही बैंगलोर ने जीत की हैट्रिक लगा दी है।

नई दिल्लीApr 18, 2021 / 07:27 pm

Shaitan Prajapat

ipl 2021 RCB vs KKR live

ipl 2021 RCB vs KKR live

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (royal challengers bangalore) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight riders) को 38 रनों से हरा दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही बैंगलोर ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं कोलकाता ने अब तक तीन मैच खेले है जिसमें एक में जीत मिली। जबकि दो मैच में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है।

 

20 ओवर :— हर्षल पटेल की पहली गेंद पर आंद्रे रसेल आउट। अब बैंगलोर की जीत पक्की। 20 ओवर की समाप्ति तक हरभजन सिंह के 2 रन और वरुण चक्रवर्ती के 2 रन। केकेआर का कुल स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई।

19 ओवर :— मोहम्मद सिराज का शानदान ओवर, सिर्फ एक रन दिया। 19 ओवर की समाप्ति तक आंद्रे रसेल के 31 रन और हरभजन सिंह के 0 रन। केकेआर का कुल स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन। बैंगलोर जीत के करीब।

18 ओवर :— जेमीसन की दूसरी गेंद पर रसेल ने लगाया सिक्स। कोलकाता के 150 रन पूरे। चौथी गेंद पर शाकिब आउट। पांचवीं गेंद पर लगा सिक्स। 18 ओवर की समाप्ति तक आंद्रे रसेल के 30 रन। केकेआर का कुल स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन। बैंगलोर जीत के करीब।

17 ओवर :— युजवेंद्र चहन की पहली गेंद पर रसेल ने जड़ा सिक्स। दूसरी गेंद पर रसेल ने लगाया चौका। तीसरी गेंद पर फिर चौका। चौथी गेंद पर भी चार रन। 17 ओवर की समाप्ति तक शाकिब अल हसन के 25 रन और आंद्रे रसेल के 23 रन। केकेआर का कुल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन। कोलकाता को जीतने के लिए चाहिए 18 गेंदों में चाहिए 59 रन।


16 ओवर :—
हर्षल पटेल की पहली गेंद खाली। दूसरी गेंद पर रसेल ने लिया एक रन। 16 ओवर की समाप्ति तक शाकिब अल हसन के 24 रन और आंद्रे रसेल के 4 रन। केकेआर का कुल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन। कोलकाता को जीतने के लिए चाहिए 24 गेंदों में चाहिए 79 रन।

15 ओवर :— काइल जेमीसन की पहली बॉल पर शाकिब ने लिया एक रन। दूसरी बॉल खाली। पांचवी गेंद पर चौका। 15 ओवर की समाप्ति तक शाकिब अल हसन के 22 रन और आंद्रे रसेल के 1 रन। केकेआर का कुल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन। कोलकाता को जीतने के लिए चाहिए 30 गेंदों में चाहिए 84 रन।

14 ओवर :— हर्षल पटेल की पहली गेंद खोली। दूसरी गेंदपर इयोन ने लिया एक रन। चौथी गेंद पर इयोन आउट। विराट कोहली ने लिया इयोन का कैच। इयोन 23 गेंदों में 29 रन बनाकर चलते बने। 14 ओवर की समाप्ति तक शाकिब अल हसन के 17 रन और आंद्रे रसेल के 0 रन। केकेआर का कुल स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन।

13 ओवर :— ग्लेन मैक्सवेल की पहली बॉल पर शाकिब ने जड़ा सिक्स। इसके साथ ही कोलकाता के 100 रन पूरे। चौथी गेंद पर इयोन ने लगाया सिक्स। 13 ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 28 रन और शाकिब अल हसन के 15 रन। केकेआर का कुल स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन। कोलकाता को जीतने के लिए चाहिए 42 गेंदों में चाहिए 93 रन।

12 ओवर :— हर्षल पटेल की पहली गेंद पर इयोन ने चुराया एक रन। दूसरी बॉल खाली। 12 ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 21 रन और शाकिब अल हसन के 8 रन। केकेआर का कुल स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन। कोलकाता को जीतने के लिए चाहिए 47 गेंदों में चाहिए 101 रन।

11 ओवर :— ग्लेन मैक्सवेल की तीसरी गेंद पर इयोन मॉर्गन ने जड़ा सिक्स। 11 ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 19 रन और शाकिब अल हसन के 5 रन। केकेआर का कुल स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन। कोलकाता को जीतने के लिए चाहिए 54 गेंदों में चाहिए 112 रन।


10 ओवर :—
वॉशिंगटन सुंदर की तीसरी गेंद पर लगा चौका। 10 ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 11 रन और शाकिब अल हसन के 3 रन। केकेआर का कुल स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 83 रन।


9 ओवर :— युजवेंद्र चहल की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एलबीडब्ल्यू आउट। नौ ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 5 रन और शाकिब अल हसन के 1 रन। केकेआर का कुल स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन।

 

आठवां ओवर :— आठवां ओवर वॉशिगंटन सुंदर लेकर आए। आठ ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 4 रन और दिनेश कार्तिक के 2 रन। केकेआर का कुल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन। कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 70 गेंदों में 132 रन।

सातवां ओवर :— युजवेंद्र चहल की दूसरी गेंद पर नितीश राणा ने लगाया चौका। चौथी गेंद पर नितीश ने फिर मारा चौका। अगली गेंद पर नितीश राणा आउट। राणा 11 गेंद में 18 रन बनाकर कैच आउट। सात ओवर की समाप्ति तक इयोन मोर्गन के 2 रन और दिनेश कार्तिक के 0 रन। केकेआर का कुल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन। कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 78 गेंदों में 135 रन।

छठा ओवर :— ओवर की दूसरी गेंद पर लगा सिक्स, इसके साथ ही कोलकाता के 50 पर पूरे। चौथी गेंद पर चार रन। अगली बॉल पर कोलकाता को दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर आउट। छह ओवर की समाप्ति तक नितीश राणा के 10 रन। केकेआर का कुल स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन।

पांच ओवर :— मोहम्मद सिराज की पहली और तीसरी गेंद पर लगा चौका। राहुल त्रिपाठी के 20 रन और नितीश राणा के 3 रन। पांच ओवर की समाप्ति तक केकेआर के एक विकेट के नुकसान के साथ 45 रन।

चौथा ओवर :— राहुल त्रिपाठी की पहली गेंद पर वॉशिंगटन ने बाउंड्री लगाकर किया स्वागत। राहुल त्रिपाठी के 11 रन और नितीश राणा के 3 रन। चार ओवर की समाप्ति तक केकेआर एक विकेट के नुकसान के साथ 36 रन।

तीसरा ओवर :— युजवेंद्र चहल ने अपने ओवर में दो रन दिए। राहुल त्रिपाठी के 5 रन और नितीश राणा के 2 रन। तीन ओवर की समाप्ति तक केकेआर एक विकेट के नुकसान के साथ 29 रन।

दूसरा ओवर :— काइल जेमीसन की पहली बॉल पर शुभमन ने लगाया चौका। तीसरी और चौथी गेंद पर शुभमन ने जड़े दो लगातार सिक्स। अगली ही बॉल पर शुबमन कैच आउट। ओवर में अंतिम बॉल पर राहुल त्रिपाठी ने लगाया चौका। राहुल त्रिपाठी के 4 रन और नितीश राणा के 1 रन। दो ओवर की समाप्ति तक केकेआर एक विकेट के नुकसान के साथ 27 रन।

पहला ओवर :— मोहम्मद सिराज की तीसरी गेंद पर शुबमन गिल ने लगा चौका। नितीश राणा के 1 रन और शुबमन गिल के 5 रन। एक ओवर की समाप्ति तक केकेआर के बिना किसी नुकसान के 7 रन।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। RCB की तरफ से डिविलियर्स ने 34 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं मैक्सवेल ने 49 गेंदों में 78 रन बनाए। अब कोलकाता के सामने मैच जीतने के लिए 205 रनों का लक्ष्य है।

20 ओवर — आंद्रे रसेल की पहली गेंद पर डिविलियर्स ने लगाया चौका। दूसरी गेंद पर डिविलियर्स ने जड़ा शानदार सिक्स। चौथी गेंद पर डिविलियर्स ने लगाया चौका। डिविलियर्स और जैमीसन के बीच 50 रनों की साझेदारी। इसके साथ ही बैंगलोर टीम के 200 रन पूरे। ओवर की लास्ट बॉल पर डिविलियर्स ने मारा चौका। 20 ओवर की समाप्ति तक एबी डिविलियर्स के 76 रन और काइल जैमीसन के 11 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 204 रन।


19 ओवर —
हरभजन की दूसरी गेंद पर चौंका। तीसरी गेंद पर काइल ने लगाया सिक्स। पांचवी गेंद पर डिविलियर्स ने जड़ा सिक्स। इसके साथ ही डिविलियर्स का 27 गेंदों में अर्धशतक। 19 ओवर की समाप्ति तक एबी डिविलियर्स के 56 रन और काइल जैमीसन के 11 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 183 रन।

18 ओवर — रसेल की दूसरी गेंद पर डिविलिवर्स ने लगाया सिक्स। बैंगलोर टीम के 150 रन पूरे। तीसरी और पांचवीं गेंद पर डिविलियर्स ने लगाया चौका। 18 ओवर की समाप्ति तक एबी डिविलियर्स के 49 रन और काइल जैमीसन के 0 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 165 रन।

17 ओवर — पैट कमिंस की पहली और तीसरी गेंद मिले दो रन। बैंगलोर को चौथा झटका, ग्लेन मैक्सवेल शतक से चूके। मैक्सवेल 49 गेंदों पर 78 पर बनाकर कैच आउट। 17 ओवर की समाप्ति तक एबी डिविलियर्स के 33 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 148 रन।


16 ओवर —
प्रसिद्ध कृष्णा की तीसरी और चौथी गेंद पर डिविलियर्स ने लगातार जड़े दो चौके। डिविलियर्स और मैक्सवेल के बीच 50 रनों की साझेदारी। 16 ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 77 रन और एबी डिविलियर्स के 31 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन।

15 ओवर — वरूण चक्रवर्ती की दूसरी और तीसरी गेंद पर डिविलियर्स ने मारे लगातार दो चौके। चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने लिए दो रन। ओवर की अंतिम गेंद पर मैक्सवेल जड़ा सिक्स। 15 ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 75 रन और एबी डिविलियर्स के 21 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन।

 

14 ओवर — पैट कमिंस की पहली गेंद पर दो रन। तीसरी और पांचवीं गेंद पर एक—एक रन। फिर लगातार दो वाइड बॉल। ओवर की अंतिम बॉल पर मैक्सवेल ने लगाया चौका। 14 ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 68 रन और एबी डिविलियर्स के 12 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन।

13 ओवर — दूसरे टाइम आउट का समय। 13 ओवर की समाप्ति तक बैंगलोर के तीन विकेट खोकर 106 रन। एबी और मैक्सवेल टिके हुए है। बैंगलोर एक बड़े स्कोर तक जाने की उम्मीद।

12 ओवर — बैंगलोर को तीसरा झटका, देवदत्त पडिक्कल आउट। देवदत्त 25 रन बना पवेलियन लौटे। प्रसिद्ध कृष्णा को मिला पहला विकेट। एबी डिविलियर्स आए बल्लेबाजी करने। बैंगलोर टीम के 100 रन पूरे। 12 ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 61 रन और एबी डिविलियर्स के 5 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन।

11 ओवर — हरभजन की दूसरी गेंद पर देवदत्त ने जड़ा चौका। चौथी गेंद पर वन बाउंस चौका ओवर कवर्स। 11 ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 60 रन और देवदत्त पदिककल के 25 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 95 रन।

10 ओवर — प्रसिद्ध कृष्णा की पांची गेंद पर मैक्सवेल ने लगाया चौका। दस ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 55 रन और देवदत्त पदिककल के 19 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 84 रन।

नौ ओवर — पैट कमिंस की चौथी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया चौका। मैक्सवेल ने 28 गेंदों में लगाया अर्धशतक। नौ ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 50 रन और देवदत्त पदिककल के 18 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 78 रन।

आठ ओवर — वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने लगाया सिक्स। ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पदिककल के बीच 50 रनों की साझेदारी। आठ ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 42 रन और देवदत्त पदिककल के 15 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 67 रन।

सात ओवर — प्रसिद्ध कृष्णा की चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने चौका लगाया। सात ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 30 रन और देवदत्त पदिककल के 14 रन। बैंगलोर टीम का कुल स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 53 रन।

 

छठा ओवर — मैक्सवेल ने पहली बॉल पर लगाया सिक्स। दूसरी बॉल पर मिले चार रन। चौथी गेंद पर मैक्सवेल ने जड़ा चौका। छह ओवर की समाप्ति तक ग्लेन मैक्सवेल के 24 और देवदत्त पदिककल के 13 रन। बैंगलोर के दो विकेट खोकर 45 रन।

पांचवां ओवर — पैट क्यूमिंस की दूसरी बॉल पर चार रन मिले। ग्लेन मैक्सवेल के 12 और देवदत्त पदिककल के 8 रन। पांच ओवर की समाप्ति तक बैंगलोर के दो विकेट खोकर 28 रन।

चौथा ओवर — शाकिब अल हसन के ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने 6 गेंदों में 7 रन और देवदत्त पदिककल ने 11 गेंदों 7 र बनाए। चार ओवर की समाप्ति तक बैंगलोर ने 2 विकेट खोकर 19 रन बना लिए है।

तीसरा ओवर — देवदत्त पदिककल 3 रन और ग्लेम मैक्सवेल के एक रन। तीन ओवर की समाप्ति पर बैंगलोर के 2 विकेट खोकर 10 रन।

दूसरा ओवर — वरूण चक्रवर्ती की तीसरी गेंद पर विराट कोहली आउट। अंतिम बॉल पर रजत पाटीदार भी पवैलियन लौटे। दो ओवर की समाप्ति पर बैंगलोर के 2 विकेट खोकर 9 रन।

पहला ओवर — हरभजन सिंह लेकर आए पहला ओवर। हरभजन की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने जड़ा चौका। एक ओवर की समाप्ति पर बैंगलोर के बिना विकेट खोए 6 रन।

— बैंगलोर ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का 10वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (royal challengers bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight riders) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है। बैंगलोर रविवार को कोलकाता के खिलाफ इस सीजन का अपना तीसरा मैच खेल रही है। विराट कोहली की अगुवाई वाली RCB टीम इस सीजन लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं इयोन मोर्गन की KKR एक मैच जीतने के बाद दूसरा मैच हार गई थी।

 

 

 

दोनों के बीच होगी कड़ी टक्कर
दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच हुए हैं। इसमें से कोलकाता ने 14 मैच जीते हैं और आरसीबी ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। पिछले पांच मैचों की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है। बेंगलुरू ने तीन और कोलकाता ने दो मैच अपने नाम किए हैं। आरसीबी ने पिछले तीन मैचों में कोलकाता को हराया है। विराट कोहली की टीम दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में भले ही दूसरे नंबर पर है, लेकिन कोलकाता से उसे काफी चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कोच का दावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं खिताब जीतने वाले खिलाड़ी


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:—
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन, वॉशिंगटन सुंदर, पावन देशपांडे, जोशुआ फिलिप, शाहबाज आहमद, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, काइल जैमिसन रजत पाटीदार, सचिन बेबी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डैन क्रिश्चियन, केएस भारत, सुयश प्रभुदेसाई, डैनियल सैम्स और हर्षल पटेल।

कोलकाता नाइटराइडर्स:—
इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सेफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवानी मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रदीप बैरियर कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी।

Home / IPL / IPL 2021, RCB vs KKR Live Cricket Score: बैंगलोर ने कोलकाता को 38 रनों से हराया, आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो