scriptIPL 2021: सूर्यकुमार ने जड़ा 99 मीटर का छक्का, आसमान में उड़ी गेंद देखकर हैरान रह गए हार्दिक पांड्या | IPL 2021 : MI vs KKR suryakumar yadav hits out of the ground six | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021: सूर्यकुमार ने जड़ा 99 मीटर का छक्का, आसमान में उड़ी गेंद देखकर हैरान रह गए हार्दिक पांड्या

सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर जड़ा 99 मीटर का छक्का। स्टेडियम पर जाकर गिरी गेंद को देखकर हैरान रह गए हार्दिक पांड्या…
 

नई दिल्लीApr 13, 2021 / 09:26 pm

भूप सिंह

hardik_pandya-000.jpg

नई दिल्ली। IPL 2021 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ दिया। कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस की गेंद पर 99 मीटर का SIX जड़कर अर्धशतक पूरा किया, जिसे देकर लोग हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कभी धोनी और वॉर्न को जिताई ट्रॉफी, नोटों की हुई बारिश, अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं ये 5 क्रिकेटर

हार्दिक पांड्या रह गए दंग
सूर्यकुमार यादव का सिक्स देखकर मुंबई इंडियंस के उनके साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या शॉक्ड रह गए थे। वह जब सूर्यकुमार को इस गगुनचुंबी सिक्स की बधाई दे रहे थे उनका रिएक्शन देखने लाइक था। सिक्स इतना लंबा था कि बॉल स्टेडियम के छत पर जाकर गिरी थी। सूर्यकुमार 56 रन बनाकर आउअ हुए। उन्होंने इस पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।

प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर जड़ दिए 16 रन
मुंबई की पारी के 8वें ओवर में सूर्यकुमार ने प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में 16 रन जड़ दिए। इसके एक ओवर बाद आए पैट कमिंस। कमिंस के ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्या ने लेग साइड में आसमानी SIX उड़ाया। आखिरकार वे शाकिब अल हसन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कोच का दावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्या
सूर्या पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछली 26 आईपीएल पारियों में वे केवल दो बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। साथ ही 16 बार उन्होंने 25 या इससे ज्यादा रन के स्कोर बनाए हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 103 मैच खेले हैं और 30.59 की औसत से 2111 रन बनाए हैं। नाबाद 79 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।

 

Home / IPL / IPL 2021: सूर्यकुमार ने जड़ा 99 मीटर का छक्का, आसमान में उड़ी गेंद देखकर हैरान रह गए हार्दिक पांड्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो