
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का महाकुंभ आगामी 9 अप्रैल से शुरू होगा जो 30 मई तक चलेगा। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। हर सीजन की तरह इस बार कई दिग्गज क्रिकेटर मैच खेल रहे हैं। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिनके कॅरियर का यह आखिरी सीजन हो सकता है। आइए जानते हैं उनके प्लेयर्स के बारे में जिनका यह आखिरी सीजन हो सकता है।
एमएस धोनी (CSK)
कोरोना के चलते पिछला मैच यूएई में आयोजित हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन रहा था। टीम के प्रदर्शन से फैंस खफा निराश हुए थे। इस सीजन में टीम के कप्तान धोनी का प्रदर्शन भी खासा खराब रहा था। उन्होंनें 14 मैचों की 12 पारियों में 25 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए थे। लेकिन आईपीएल 2021 खेलने के बाद अगले सीजन में धोनी के खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही हैं।
हरभजन सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स)
भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह देश के सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। भज्जी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में दिलचस्पी दिखाई है। केकेआर में पहले से ही कई स्पिनर मौजूद हैं तो ऐसे में कहा नहीं जा सकता कि हरभजन सिंह को कितने मौके मिलेंगे। हरभजन आईपीएल के अलावा किसी भी रूप में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में उनका अगले सीजन में खेलना काफी मुश्किल नजर आता है।
इमरान ताहिर (सीएसके)
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। वह आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। 2019 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 26 विकेट चटकाए थे। हालांकि इसके बावजूद इस बार ताहिर के प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल हो रहा है। इस प्रकार इस साल सीएसके टीम में इमरान ताहिर को जगह मिलने की संभावना भी कम लग रही है क्योंकि मोइन अली उनके फेवरेट होंगे। अगले साल के लिए निर्धारित मेगा नीलामी में इमरान ताहिर को किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा चुने जाने की संभावना बेहद कम है। हो सकता है कि ताहिर आईपीएल में ये अपना आखिरी सीजन खेल रहे हों।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें— IPL 2021- Chennai Super Kings Squad and Players list
Published on:
01 Apr 2021 07:46 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
