
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का महाकुंभ 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं। इस बीच युजवेद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) अपनी टीम रॉयल चैजेंलर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) से बबल-टू-बबल के जरिए जुड़ गए हैं। यह दोनों आरसीबी के शिविर में शामिल हो गए हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज का हिस्सा थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इन दोनों की ही जोड़ी बहुत ही अहम है। क्योंकि ये आसीबी की गेंदबाजी लाइन-अप की रीढ़ हैं।
चहल ने पिछले सीजन में चटकाए थे 21 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ट्रॉफी जीतने के लिए चहल और सिराज की जोड़ी बहुत ही अहम है। दोनों ही खतरनाक बॉलर हैं। पिछले सीजन में चहल 21 विकेट लेकर आरसीबी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। चहल अपने अब तक पूरे आईपीएल कॅरियर में 99 मैचों में 121 विकेट ले चुके हैं। वहीं दूसरी ओर सिराज ने आईपीएल में 35 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म हो चुकी है और ऐसे में जल्द से जल्द विराट कोहली अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। आरसीबी 9 अप्रैल को आईपीएल का अपना पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।
यहा जानिए वेन्यू,टाइमिंग और शेड्यूल
1. 09-04- चेन्नई- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, 7.30 बजे
2. 14-04 - चेन्नई - सनराइजर्स हैदराबाद vs आरसीबी, 7.30 बजे
3. 18-04 - चेन्नई - आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 3.30 बजे
4. 22-04 - मुंबई - आरसीबी vs राजस्थान रॉयल्स, 7.30 बजे
5. 25-04 - मुंबई - चेन्नई सुपर किंग्स vs आरसीबी, 3.30 बजे
6. 27-04 - अहमदाबाद - दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी, 7.30 बजे
7. 30-04 - अहमदाबाद - पंजाब किंग्स vs आरसीबी, 7.30 बजे
8. 03-05 - अहमदाबाद - कोलकाता नाइट राइडर्स vs आरसीबी, 7.30 बजे
9. 06-05 - अहमदाबाद - आरसीबी vs पंजाब किंग्स, 7.30 बजे
10. 09-05 - कोलकाता - आरसीबी vs सनराइजर्स हैदराबाद, 7.30 बजे
11. 14-05 - कोलकाता - आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स, 7.30 बजे
12. 16-05 - कोलकाता - राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी, 3.30 बजे
13. 20-05 - कोलकाता - आरसीबी vs मुंबई इंडियंस, शाम 7.30 बजे
14. 23-05 - कोलकाता -आरसीबी vs चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7.30 बजे
IPL 2021 RCB की पूरी टीम
विराट कोहली (c), देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (wk), एबी डिविलियर्स (wk), पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम ज़ाबा, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्ष पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भारत।
Updated on:
29 Mar 2021 05:33 pm
Published on:
29 Mar 2021 04:42 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
