
नई दिल्ली। IPL 2021 का महाकुंभ शुरू होने में सिर्फ 9 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ने लगे हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी जो अपने वर्क कमिटमेंट के चलते अभी अपनी टीमों से नहीं जुड़ पाए हैं और हो सकता है कि IPL 2021 शुरू होने पर भी कुछ मैचों में ना खेल पाएं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान (South Africa vs Pakistan) के साथ होने वाली वनडे सीरीज के चलते अभी अपनी IPL 2021 की टीमों से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़े झटके लग सकते हैं। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी इन टीमों से देरी से जुड़ पाएंगे।
दिल्ली को सबसे ज्यादा नुकसान
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जानी वाली वनडे सीरीज के चलते आईपीएल के शुरुआती मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम में शामिल होने के चलते नहीं खेल पाएंगे। जबकि रबाडा और नॉर्खिया ने पिछले साल दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
चेन्नई-मुंबई को भी तगड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का नुकसान पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी उठाना पड़ सकता है। मुंबई के ओपनर खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक (Quinton de Cock) भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली टीम में शामिल हैं। जबकि सीएसके के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी उस टीम में शामिल हैं।
पहला मैच मुंबई और आरसीबी के बीच
IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। बता दें कि पिछले साल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते आईपीएल को यूएई में आयोजित किया गया था। लेकिन इस साल आईपीएल एक बार फिर से भारत में आयोजित हो रहा है।
आइए देखें — IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
30 Mar 2021 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
