1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021, SRH vs RCB Live Cricket Score: बैंगलोर की शानदार गेंदबाजी, हैदराबाद ​को 6 रन से हराया

IPL 2021 Live Score, SRH vs RCB Live Cricket Score Online: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीधा मुकाबला

5 min read
Google source verification
dddd_1.jpg

20वां ओवर: हैदराबाद को एक और झटका। राशिद खान रन आउट हो गए हैं। इसी के साथ आरसीबी ने हैदराबाद को 6 रनों से हरा दिया है।

19वां ओवर: अंतिम दो ओवरों में हैदराबाद की टीम बिखर गई है। शाहबाज ने लगातार तीन विकेट चटकाए हैं। सात विकेट के नुकसान पर हैदराबाद फिलहाल 135/7

18वां ओवर- पिछला ओवर हैदराबाद के लिए काफी खराब रहा है। शाहबाज ने एक ओवर में हैदराबाद के तीन विकेट झटक लिए हैंं। छह विकेट के नुकसान पर हैदराबाद का स्कोर 132

17वां ओवर: इस ओवर में सनराइजर्स को डबल झटका लगा है। शाहबाद ने एक ओवर में बेयरस्टो और पांडे के रूप में दो विकेट झटक लिए हैं। पांच विकेेट के नुकसान पर सनराइजर्स 118/5

16वां ओवर: हैदराबाद ने दो विकेट के नुकसान पर 115/2 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 12 मनीष पांडे 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15वां ओवर: हैदराबाद ने दो विकेट के नुकसान पर 111/2 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो 8 मनीष पांडे 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

14वां ओवर: हैदराबाद को डेविड वॉनर्र के रूप में दूसरा झटका लगा है। वॉर्नर 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वॉर्नर ने काइल जेमीसन की धीमी गेंद पर खराब शॉट खेला। डेन क्रिस्टियन ने सरल कैच लपका।

13वां स्कोर: हर्षल पटेल को बॉलिंग पर लगाया गया। कोई नुकसान नहीं। डेविड वॉर्नर 50 और मनीष पांडे 32 बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबा एक विकेट खोकर 91/1 पर

12वां ओवर: हैदराबाद को जीत के लिए 49 गेंद पर 62 रन की ज़रूरत है। 12 ओवर के खेल के बाद हैदराबाद का स्कोर 89/1

11वां ओवर: आरसीबी ने युज़वेंद्र चहल को गेंदबाजी पर लगाया। कोई नुकसान नहीं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 87/1

10वां ओवर- हर्षल पटेल को गेंदबाजी के लिए लगाया गया। डेविड वॉर्नर का करारा हिट, मिड ऑफ के पास से चौका लगाया। हैदराबाद 10 ओवर के बाद एक विकेट पर स्कोर 77/1

9 ओवर: आरसीबी ने युज़वेंद्र चहल को गेंदबाजी पर लगाया। कोई नुकसान नहीं। हैदराबाद ने 9 ओवर के खेल के बाद एक विकेट के नुकसान पर 70/1 रन बनाए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर पर मौजूद हैं।

आठ ओवर : हैदराबाद ने आठ ओवर के खेल के बाद एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर पर मौजूद हैं।

7वां ओवर: आरसीबी ने युजवेंद्र चहल गेंदबाजी पर लगाया और उनकी की दूसरी गेंद पर चौका।
मनीष पांडे ने बेहतरीन शॉट लगाया। ओवर में कुल 7 रन निकले। एक विकेट के नुकसान पर हैदराबाद 60/1

छठा ओवर : आरसीबी ने युज़वेंद्र चहल को बॉलिंग पर लगाया। हैदराबाद ने 6 ओवर के खेल पर एक विकेट के नुकसान पर 50/1

5वां ओवर: हैदराबाद को 5 ओवर के खेल के बाद एक विकेट के नुकसान पर 41/1 रन बनाए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर पर मौजूद हैं।

चौथा ओवर: हैदराबाद को चार ओवर के खेल के बाद एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर पर मौजूद हैं।

तीसरा ओवर: हैदराबाद को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज ने ऋद्धिमान साहा को आउट कर दिया है। साहा की जगह मनीष पांडे मैदान में आए हैं। हैदराबाद का स्कोर फिलहाल 15/1

दूसरा ओवर: हैदराबाद सनराइजर्स ने दो ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋद्धिमान साहा और डेविड वॉर्नर मौजूद है।

संबंधित खबरें

पहला ओवर: हैदराबाद सनराइजर्स ने पहले ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ऋद्धिमान साहा और डेविड वॉर्नर मौजूद है।

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (59) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चेलेंजर बेंगलोर ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-14 के छठे मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा।

20 वां ओवर: हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने आरसीबी बेहाल। एक—एक कर गिरे 8 विकेट।जेसन होल्डर ने ग्लेन मैक्सवेल भी किया आउट। इसके साथ आरसीबी हैदराबाद को दिया 150 रन का लक्ष्य

19वां ओवर: 19 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने छह विकेट के नुकसान पर 136/6 रन बना लिए हैंं। क्रीज पर काइल जेमिसन और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं।

18वां ओवर: 18 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने छह विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैंं। क्रीज पर काइल जेमिसन और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं।

17वां ओवर: सनराइज़र्स हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी ने आरसीबी की लय बिगाड़दी है। डेनियल क्रिस्टियन के रूप में आरसीबी को छठा झटका लगा है। थंगारसु नटराजन ने उनको आउट किया है। आरसीबी का स्कोर फिलहाल 120 रन

16वां ओवर: आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है। राशिद ने वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन लौटा दिया है। पांच विकेट के नुकसार पर आरसीबी का स्कोर 106 रन हो गया है। सुंदर की स्थान पर डेनियल क्रिस्टियन बल्लेबाजी करने आए हैं।

15वां ओवर: आरसीबी ने 15 ओवर के खेल के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं।

14वां ओवर: आरसीबी को एक के बाद एक चार बड़े झटके लगे हैं। पहले पडिक्कल, अहमद, विराट कोहली और अब डीविलियर्स भी आउट हो गए हैं। 14 ओवर बाद आरसीबी का स्कोर-102/4

13वां ओवर: आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है। राशिद ने डीविलियर्स को पवेलियन भेज दिया है। इस तरह से कोहली की टीम के चार विकेट गिर गए हैं। आरसीबी का स्कोर फिलहाल 100/4

12वां ओवर: विराट कोहली के साथ मैक्सवेल क्रीज पर जम गए हैं। मैच के 12वें ओवर में आरसीबी ने 91 रन बना लिए हैं। और विराट कोहली 33 रन बनाकर आउट। संदीप शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट किया है।

11वां ओवर: आरसीबी की ओर से चौथे नंबर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैक्सवेल 15 और विराट कोहली 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर बाद आरसीबी का स्कोर-73/2

9वां स्कोर: 9 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने दो विकेट खो कर 58 रन बना लिए है। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के शाहबाज नदीम ने शाहबाज का विकेट लिया है।

8वां ओवर: आरसीबी ने पडिक्कल और शाहबाज अहमद के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। जिसके बाद आरसीबी थोड़ा लड़खड़ा गई है। टीम का स्कोर फिलहाल 57 रन

7वां ओवर: आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। पडिक्कल के बाद शाहबाज अहमद भी आउट हो गए हैं। अहमद की जगह ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। आरसीबी का स्कोर दो विकेट नुकसान पर 52

छठा ओवर: 6 ओवर के बाद आरसीबी की टीम ने एक विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। शाहबाज अहमद 14 और विरोट कोहली 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। बॉलिंग थंगारसु नटराजन कर रहे थे।

5वां ओवर: 5 ओवर बाद आरसीबी ने एक विकेट गंवा कर 36 रन बना लिए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और शाहबाज अहमद खेल रहे हैं। पांचवा ओवर शाहबाज नदीम डाल रहे हैं

चौथा ओवर: एक विकेट के नुकसान पर आरसीबी ने चार ओवर के खेल के बाद 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान विराट कोहली और शाहबाज अहमद मौजूद हैं।

तीसरा ओवर: आरसीबी को पहला झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार ने देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया है। पडिक्कल केवल 11 रन ही बना पाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने शाहबाज अहमद उतरे हैं। आरसीबी का स्कोर- 19/1

दूसरा ओवर: आरसीबी ने दो ओवर के खेल के बाद बिना किसी नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पड़िक्कल ओपनिंग मौजूद हैं। जेशन होल्डर को गेंदबाजी के लिए लगाया गया था।


पहला ओवर: आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पड़िक्कल ओपनिंग को उतरे हैं। हैदराबाद ने बॉलिंग के लिए भुवनेश्वर को लगाया है। बिना किसी विकेट के नुकसान पर आरसीबी का स्कोर 6 रन।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता है, लेकिन पहले बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आंमत्रित किया है।

सनराइज़र्स हैदराबाद :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2021 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। सीजन के अपने पहले मैच में जीत का स्वाद चख चुकी विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के हौसले बुलंद हैं। वहीं, पहले मैच में हार का सामना करने वाली हैदराबाद सीजन में अपना खाता खोलना चाहेगी। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल के इस सीजन में जीत का आगाज किया था।

Story Loader