scriptIPL 2021 : आउट होने पर बौखलाए कोहली ने कुर्सी पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल, फैंस का फूटा गुस्सा | ipl 2021:SRH vs RCB Virat Kohli smashes chair in anger after dismissal | Patrika News
आईपीएल

IPL 2021 : आउट होने पर बौखलाए कोहली ने कुर्सी पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल, फैंस का फूटा गुस्सा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने आउट होने प्लास्टिक की कुर्सी पर निकाली भड़ास। फैंस ने जताया उनकी इस हकरत पर ऐतराज…!
 

Apr 15, 2021 / 12:53 am

भूप सिंह

virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। IPL 2021 का छठवां मुकाबला बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH)के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने एसआएएच को 6 रनों से मात देकर इस सीजन की पहली जीत हासिल की। भले ही आरसीबी यह मैच जीत गई हो, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस उनसे काफी खफा हैं। सोशल मीडिया कोहली को खरी—खोटी सुनाने के साथ ही काफी ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : RCB की और से युजवेंद्र ने खेले 100 मैच, लिखा इमोशनल मैसेज, याद किए वो 3 साल

 

https://twitter.com/hashtag/RCBvsSRH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/imVkohli?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/IPL2021?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कुर्सी पर निकाली भड़ास
हुआ यूं कि 29 गेंदों पर 33 रन बनाने के बाद विराट कोहली को जेसन होल्डर ने आउट कर दिया। अपना विकेट गंवाने से गुस्साए विराट कोहली जब डगआउट में पहुंचे तो गुस्से में बल्ला मार कर कुर्सी गिरा दी। कोहली का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद उनके फैंस उन्हें खरी—खोटी सुनाने के साथ ही खूब ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: मुंबई इंडियंस पर कहर बनकर टूटे आंद्रे रसेल, 12 बॉल में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

https://twitter.com/hashtag/RCBvSRH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/JamesBond49/status/1382347232997896194?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/raghavan2909/status/1382348460540661762?ref_src=twsrc%5Etfw

होल्डर ने भेजा पैवेलियन
गौरतलब है कि विराट कोहली जब 29 गेंदों 33 रन बनाकर खेल रहे थे कि जेसन होल्डर ने विजय शंकर के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी 33 रनों की पारी में 4 चौके जड़े। अपने अक्रामक स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने आउट होने के बाद गुस्सा दिखाया जिस पर उनके कई फैंस ने ऐतराज जताया है।

 

https://twitter.com/IPL?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/ViratKohli?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम : विराट कोहली (कप्‍तान) देवदत्‍त पडिक्‍कल एबी डीविलियर्स ग्लेन मैक्सवेल डेनियल क्रिस्टियन वॉशिंगटन सुंदर काइल जेमिसन शाहबाज अहमद हर्षल पटेल मोहम्मद सिराज युजवेंद्र चहल।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

Home / IPL / IPL 2021 : आउट होने पर बौखलाए कोहली ने कुर्सी पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल, फैंस का फूटा गुस्सा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो