
IPL 2022 5 Undervalued players in Mega Auction are doing best
IPL 2022 : आईपीएल के 15 वें सीजन में अब तक कई मुकाबले खेले जा चुके है, और इन सभी मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। इस वक्त पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाईट राइडर्स शीर्ष पर है तो वही सनराइजर्स हैदराबाद 10 वें पायदान पर है। इस आईपीएल 2022 में कुछ खिलाडी फैन्स को काफी निराश कर रहे है तो कई ऐसे खिलाडी भी है, जो अपने कमाल के प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे है। ऐसे में आज हम आपको इस आईपीएल के 5 ऐसे खिलाडियों के बारे मे बताने वाले है, जिन्हें उनकी टीम आईपीएल ऑक्शन में बहुत ही कम कीमत में ख़रीदा लेकिन अब वे अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहें हैं। तो आइए आपको ऐसे ही 5 खिलाडियों के बारे में बताते है।
1 वैभव अरोड़ा (पंजाब किंग्स)
आपको बता दे कि वैभव अरोड़ा आईपीएल 2022 में काफी कमाल का प्रदर्शन कर रहे है। इन्होने इसी सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू किया है और अब तक 2 मैच खेले है जिनमे इन्होने 2 विकेट चटकाए है। जबकि पंजाब की टीम ने इन्हें कुल 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। और इनकी गेंदबाजी की तारीफ खुद शिखर धवन भी कर चुके है। चेन्नई के खिलाफ हुए मैच में इन्होने शानदार गेंदबाजी कर, सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।
2 आयुष बडोनी (लखनऊ सुपरजाइंट्स)
आयुष बडोनी ने भी इस साल अपना आईपीएल डेब्यू किया है। यह दिल्ली से आते है और इन्हे भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा है। आयुष ने अभी तक 3 मैच खेले है, जिनमे शानदार बल्लेबाजी करते हुए इन्होने कुल 92 रन बनाये है। वही इन्होने पहले मैच में लखनऊ टीम की तरफ से 54 रन की पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। बता दे की इन्हें लखनऊ की टीम ने कुल 20 लाख रूपये में ख़रीदा था।
3 उमरान मालिक (सनराइजर्स हैदराबाद)
वैसे उमरान मालिक ने साल 2021 में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। यह अपनी 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। आईपीएल में इन्होने अभी तक 5 मैच खेले जिसमे इन्होने 4 विकेट हासिल किए है। आपको बता दे कि आईपीएल 2022 से पहले इन्हे हैदराबाद की टीम ने 4 करोड़ में रिटेन किया है। टीम इण्डिया के पूर्व हैड कोच रवि शास्त्री इन्हें टीम इण्डिया का फ्यूचर बता चुके है। अगर यह खिलाडी ऑक्शन में जाता तो इससे कही ज्यादा रकम मिलने कि संभावना थी।
4 तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस)
आपको बता दे कि इस ऑल राउंडर खिलाडी तिलक वर्मा को इस सीजन मुंबई ने अपने खेमें में जोड़ा था। यह उनकी अबतक कि सबसे बेस्ट परचेस मानी जा रही है। इन्होने एक मैच में 61 रन की तूफानी खेलकर सभी का ध्यान अपनी और खीचा है और मुंबई के लिए मैच अच्छे से फिनिश कर रहें है। आपको बता दे कि नीलामी में मुंबई ने इन्हें 1.70 करोड़ रूपए में ख़रीदा था। वैसे जिस हिसाब से अपना खेल दिखा रहें है उस हिसाब से तिलक वर्मा को अब टीम इण्डिया का भविष्य भी माना जा रहा है।
5 ललित यादव (दिल्ली कैपिटल्स)
ललित यादव एक और अनकैप्ड खिलाडी है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर एक भी मैच नहीं खेला है। लेकिन प्रदर्शन उससे बढ़िया दिखा रहें है। साथ ही ये 2021 से आईपीएल खेल रहे है। आईपीएल 2022 के लिए इन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुल 65 लाख में खरीदा था।
यह भी पड़े - IPL 2022, MI vs KKR: पैट कमिंस ने बनाई आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी, केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की
Updated on:
07 Apr 2022 12:39 pm
Published on:
07 Apr 2022 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
