
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
IPL 2022 DC vs SRH dream 11 prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुक़ाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को दिल्ली की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली इस टीम ने अबतक खेले गए 9 मैचों में से मात्र 4 में जीत हासिल की है। वह 8 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। वहीं केन विलियमसन की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर है।
हैदराबाद का नेट रन रेट अच्छा है। ऐसे में उनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने के ज्यादा चांस हैं। दिल्ली के पास अच्छी टीम है लेकिन पिछले कुछ मैचों से टीम का टॉप ऑर्डर ज्यादा रन नहीं बना रहा है। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन शॉ को अपनी लय कायम रखनी होगी और वॉर्नर का साथ देना होगा। मिडिल ऑर्डर में मिशेल मार्श, रिषभ पंत और ललित यादव होंगे। इसके अलावा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोवमैन पॉवेल टीम को बल्लेबाजी में गहराई देते हैं।
पॉवेल के अलावा अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाजी में दिल्ली आज एक बदलाव कर सकता है। वह चेतन सकारिया की जगह खलील अहमद को वापस मौका दे सकता है। इसके अलावा फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अपने कारियार के सबसे अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं मुस्तफिजुर रहमान भी ठीकठाक गेंदबाजी कर रहे हैं।
हैदराबाद की बात करें तो केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का दारोमदार होगा। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन हैं। वाशिंगटन सुंदर चोटिल हैं। उनकी जगह जगदीश सुचित को मौका मिल सकता है। युवा ऑलराउंडर शशांक सिंह भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसेन, उमरान मलिक और टी नटराजन हैं।
संभावित प्लेइंग 11-
दिल्ली कैपिटल्स - ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया/खलील अहमद।
सनराइजर्स हैदराबाद - केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जे सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।
Published on:
05 May 2022 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
