25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohit Sharma अपने जन्मदिन पर अलग डिजाइन के जूते पहनकर मैदान में क्यों उतरे, जानिए पूरा किस्सा

राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अलग डिजाइन के जूते पहनकर मैदान में उतरे थे। बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि रोहित ने ये जूता क्यों पहना था। जानिए रोहित के इन जूतों के पीछे की कहानी?

less than 1 minute read
Google source verification
ipl 2022 rohit sharma recycled shoes saving oceans from plastic

रोहित शर्मा ने दिया खास संदेश

IPL 2022 में राजस्थान के खिलाफ मुंबई को आखिरकार सीजन की पहली जीत मिल गई। जन्मदिन पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को खास तोहफा मिला। खैर राजस्थान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा अपने जूतों को लेकर काफी चर्चा में थे। रोहित शर्मा ने एक अलग रूप से डिजाइन किया हुआ जूता पहना हुआ था। दरअसल इन जूतों पर प्लास्टिक वेस्ट को खत्म करने और मरीन लाइफ को बचाने का खास संदेश लिखा हुआ था।


रोहित ने इंस्टाग्राम पर दी पूरी जानकारी

रोहित शर्मा ने एक बार फिर फैंस को दिल जीत लिया। सभी को एक बार फिर खास संदेश देते हुए रोहित नजर आए। रोहित ने इस बार जो जूता पहना था उसमें कछुए को समुद्र में तैरते हुए दिखाया गया था। इसमें End Plastic Waste लिखा हुआ था। रोहित ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी इन जूतों के साथ खास संदेश लिखा हुआ था।

रोहित ने कहा कि महासागर को संरक्षित किया जाना चाहिए। मुझे इससे बहुत खुशी मिलती है। हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा प्लास्टिक है। ये ही चीज सभी को प्रदूषित कर रही है। हमें इसके लिए कदम उठाने चाहिए। हमें कूड़े को समुद्र में नहीं फेंकना चाहिए। सभी को ये चीज करने से रोकना चाहिए।


सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के इस बड़े कदम के लिए उनकी तारीफ की जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए रोहिता ने ये बहुत ही अच्छा कदम उठाया है। मुबंई इंडियंस का अब अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से 6 मई को होगा। मुंबई की टीम अब प्लेऑफ से बाहर हो गई है। मुंबई चाहेगा कि बचे हुए मुकाबले जीतकर वो अपने फैंस को खुश करे।