IPL 2023 RR vs SRH : आईपीएल 2023 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद ने बिल्कुल आखिरी गेंद के ड्रामे में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया।
IPL 2023 RR vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शानदान जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर सिक्स जमाकर टीम को एक यादगार जीत दिलाई। आईपीएल के सीजन में हैदराबाद की ये चौथी जीत है और वह नौवें स्थान पर आ गई है। वहीं राजस्थान को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
समद के छक्के से जीता हैदराबाद
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए थे लेकिन ये स्कोर भी टीम के लिए काफी नहीं रहा। जोस बटलर के 95 और कप्तान संंजू सैमसन के 66 रन की बदौलत राजस्थान ने 2 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया है। अब्दुल समद सिक्स जमाकर टीम को जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें- IPL 2023 GT vs LSG : डिकॉक की तूफानी पारी बेकार, गुजरात ने लखनऊ 56 रनों से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।