1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Records: किस IPL टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

IPL's Most Successful Teams: आईपीएल में कुल 13 टीमे आज तक भाग ले चुकी है मगर कुछ ही टीम है जो की हर सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करती है। हम आप को बताते है 5 ऐसी टीमें जिसने IPL में सबसे अधिक मैचों में जीत प्राप्त की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Payal Tomar

•

Updated: 23 Sep 2021, 5:24 PM IST

ipl_4.png

महंत नरेंद्र गिरि की मौत मिस्ट्री, अब खुल जाएगा राज सीबीआइ पहुंची प्रयागराज,,

नई दिल्ली। आईपीएल के अब तक के 13 सीज़न में कुल 13 टीमे आज तक भाग ले चुकी है उसमें केवल 6 टीमें ऐसी है जो इस खिताब को जीतने में सफल रही है। टीम को जीत हासिल करने के लिए ज़रुरत होती है कंसिस्टेंट प्रदर्शन करने क, तभी तो कोई खिताब अपने काम कर सकती है। आईपीएल में कुछ ही टीम है जिसने हर सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

1. मुंबई इंडियंस

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रही है। MI ने अभी तक खेले कुल 211 मैच में 122 मैच में जीत हासिल की है। जबकी केवल 85 मैचों में हार का सामना किया है। यही कारण है की MI ने आईपीएल खिताब को सबसे ज़्यादा बार जीता है। वो 5 बार इस ट्रोफी को जीतने वाली टीम है। MI का जीत का औसत 58.76% है।

2. चेन्नई सुपरकिंग्स

धोनी की टीम CSK सबसे ज़्यादा जीत के मामले में दूसरें नंबर पर आती है। CSK को IPL में सबसे कंसिस्टेंट टीम रही है। इसलिए CSK अभी तक 3 बार IPL जीत चुकी है। इस टीम ने 187 में से 112 मैच जीते हैं और 73 मैच हारे हैं। CSK के जीतने का औसत MI से भी बेहतर है जो कि 60.48% है।

3. कोलकाता नाईट राईडर्स

तीसरे नंबर पर आती है कोलकाता नाईट राईडर्स। KKR ने अपने खेलो हुए 200 मैचों में 101 मैच को जीता है। KKR ने भी 2 बार IPL के खिताब को अपने नाम किया है। केकेआर के जीतने की औसत 51.5% है। कोलकाता नाईट राईडर्स ने IPL में 95 मैच हारे हैं।

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB ने भले ही कोई खिताब ना जीता हो पर वो मैच जीतने के मामने में चौथे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक खेले गए 204 मैचों में से 94 मैचों में जीत हासिल कर चुके है और उसे 103 मैचों में हार को देखना पड़ा है। RCB ने कई बार प्लेऑफ में जगह बनाई है मगर वो अब तक ट्रोफी अपने नाम नहीं कर पाई है।

5. दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज़्यादा मैच जीतने के मामले में पांचवे नंबर में आती है। 203 मैचों में इस टीम ने 90 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं इसने 107 में हार का सामना करना पड़ा है। वैसे तो ये टीम एक बार भी खिताब हासिल नहीं कर पाई हैं। वहीं इसके जीतने की औसत 45.77% है।