23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले 18 खिलाड़ियों की लिस्ट

वनडे, टेस्ट या T-20 में किसी भी गेंदबाज का हैट्रिक लेना सपना होता है। बहुत कम गेंदबाजों ने IPL में ये कारनामा किया है। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन गेंदबाज शामिल है?

2 min read
Google source verification
list of hat trick in ipl history yuzvendra chahal

IPL में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

IPL में आए दिन कोई ना कोई बड़ा इतिहास बनता रहता है। IPL की वजह से ही T-20 फॉर्मेट को सफलता मिली है। बल्लेबाज अपना काम करते हैं और गेंदबाज अपनी कल से विकेट निकालते हैं। इस छोटे प्रारूप में गेंदबाजों की अहम भूमिका होती है। IPL में कई गेंदबाजों ने बडे़ रिकॉर्ड अपने नाम किए है।

हैट्रिक लेना हर गेंदबाज का सपना

वनडे, टेस्ट या T-20 में किसी भी गेंदबाज का हैट्रिक लेना सपना होता है। बहुत कम गेंदबाजों ने IPL में ये कारनामा किया है। IPL के आयोजन को 15 साल हो गए और 18 गेंदबाजों ने हैट्रिक लेकर अपना दम दिखाया। एक दिन पहले इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल हो गया। चहल ने कोलकाता के खिलाफ अपने IPL करियर की पहली हैट्रिक ली। वैसे इस लिस्ट में कुछ ऐसे गेंदबाज भी है जिन्होंने बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है।


IPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

1) मखाया एंटीनी (चेन्नई सुपर किंग्स) vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 2008

2) अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) vs डेक्कन चार्जर्स, 2008

3) लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2008

4) युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2009

5) युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) vs डेक्कन चार्जर्स, 2009

6) रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2009

7) प्रवीन कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs राजस्थान रॉयल्स, 2010

8) अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2011

9) अजीत चंडीला (राजस्थान रॉयल्स) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2012

10) अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2013

11) सुनील नारेन (कोलकाता नाइटराइडर्स) vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2013

12) शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2014

13) प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 2014

14) अक्षर पटेल (किंग्स इलेवन पंजाब) vs गुजरात लायंस, 2016

15) एंड्रू टाई (गुजरात लायंस) vs राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, 2017

16) सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs मुंबई इंडियंस, 2017

17) जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स) vs सनराइजर्स हैदराबाद 2017

18) श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2019

19) सैम करन (किंग्स XI पंजाब) vs दिल्ली कैपिटल्स, 2019

20) हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) vs मुंबई इंडियंस, 2021

21) युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) vs कोलकाता नाइटराइडर्स, 2022