
ipl 2023 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे सीजन का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। लगभग तीन साल के बाद फ़ैन्स को ये टूर्नामेंट होम एंड अवे वाले फॉर्मेट में देखने को मिलेगा। मिनी ऑक्शन से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों की महंगी बोली लग सकती है। इसी बीच भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाड़ी रविचन्द्र अश्विन ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
अश्विन के मुताबिक मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन, ऑस्ट्रेलियाई कैमरून ग्रीन और कप्तान बेन स्टोक्स पर जमकर धन वर्षा हो सकती है। अश्विन ने ये भी कहा कि इस बार के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा सकती है। इसके अलावा भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि कुरेन या फिर स्टोक्स को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी 20 करोड़ रूपये तक खर्च कर सकती है। अश्विन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) करेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन को खरीदने के बारे में सोच सकती है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस हैं जिन्हें आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ रूपये में खरीदा गया था। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था। अगर अश्विन की भविष्यवाणी सही होती है तो स्टोक्स और कुरेन में से कोई एक आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बन सकता है। बता दें कि स्टोक्स आईपीएल के ऑक्शन में 14.5 करोड़ रूपये 2017 के ऑक्शन में बिके थे।
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, इनमें 714 भारतीय तो 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। सूची में 185 कैप्ड, '786' अनकैप्ड और सहयोगी देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं। बीसीसीआई के अनुसार, खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें कैप्ड इंडियन (19 खिलाड़ी), कैप्ड इंटरनेशनल (166), एसोसिएट (20), अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीजन (91), अनकैप्ड इंटरनेशनल का खिलाड़ी (3), अनकैप्ड इंडियंस (604 खिलाड़ी), अनकैप्ड इंटरनेशनल (88 खिलाड़ी) शामिल हैं।
साथ ही, 277 विदेशी खिलाड़ियों भी अलग-अगल देश से हैं, जिसमें अफगानिस्तान (14), ऑस्ट्रेलिया (57), बांग्लादेश (6), इंग्लैंड (31), आयरलैंड (8), नामीबिया (5), नीदरलैंड (7) ), न्यूजीलैंड (27), स्कॉटलैंड (2), दक्षिण अफ्रीका (52), श्रीलंका (23), संयुक्त अरब अमीरात (6), वेस्टइंडीज (33) और जिम्बाब्वे (6) के खिलाड़ी शामिल हैं।
विशेष रूप से, यदि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखने होंगे, तो नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 कोरड़ के बेस प्राइज में 21, 1.5 करोड़ के बेस प्राइज में 10 और 1 करोड़ के बेस प्राइज में 24 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया है। हैरानी की बात यह है कि 2 और 1.5 करोड़ के बेस प्राइज वाली सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। 1 करोड़ के बेस प्राइज में मयंक अग्रवाल, केदार जाधव और मनीष पांडे मात्र तीन भारतीय हैं।
Published on:
06 Dec 2022 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
