
Sourav Ganguly and Rishabh pant
जयपुर। IPL सीजन 12 के 40वें मैच में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई। दिल्ली को जिताने में ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ की पारियों का अहम योगदान रहा। ऋषभ पंत की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने 4 गेंद पहले ही मैच को खत्म कर दिया। पंत ने 36 गेंदों में 78 रन की पारी खेली।
मैच के बाद गांगुली ने पंत को उठाया गोद में
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने शानदार सिक्सर लगाकर मैच फिनिश किया। इसके बाद तो सौरव गांगुली ने पंत को गोद में उठा लिया। मैच खत्म होने के बाद जिस वक्त ऋषभ पंत मैदान से बाहर आ रहे थे तो सौरव गांगुली ने पंत को गोद में उठा लिया और काफी देर तक दुलार किया। इस दौरान पृथ्वी शॉ भी पंत की पीठ थपथपा रहे थे।
क्या बोले ऋषभ पंत?
ऋषभ पंत ने इस मूमेंट को अपने जिंदगी का अहम मूमेंट बताते हुए कहा है ,''जब मैच खत्म करके वापस आया और सौरव सर ने मुझे गोदी में उठा लिया तो वो एक अलग ही एहसास था।” वहीं दूसरी तरफ सौरव गांगुली के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक युवा खिलाड़ी को जिस तरह सौरव गांगुली ने सपोर्ट किया है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
आपको बता दें कि इससे पहले सौरव गांगुली ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम में जगह ना मिलने से नाराज भी दिखे हैं। गांगुली ने शुरुआत से ही ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बताया था।
Updated on:
23 Apr 2019 11:06 am
Published on:
23 Apr 2019 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
