
धोनी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के व्यक्तित्व के बारे में पूरी दुनिया जानती है। काफी शांत स्वभाव का उन्हें माना जाता है। ये बात धोनी के कई साथी खिलाड़ी भी कह चुके हैं। इस बार दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक ऐसा मुकाबला था जिसे हारने के बाद धोनी को गुस्सा आ गया था और ये ही बात वॉटसन ने बताई।
शेन वाटसन ने किया बड़ा खुलासा
मैदान पर भी फैंस ने कभी धोनी को कभी गुस्से में नहीं देखा। धोनी कभी भी निगेविट एनर्जी को बाहर ही रखते हैं। अपने साथी खिलाड़ियों को भी वो शांत रहने के लिए कहते हैं। इंडिया टूडे पर बात करते हुए वॉटसन ने एक खास किस्सा धोनी को लेकर शेयर किया। वॉटसन ने कहा कि मैंने धोनी को सिर्फ एक ही बार गुस्से में देखा है। साल 2019 में मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच चेन्नई हार गई थी। इसके बाद धोनी को गुस्सा आ गया था। लगभग आधे रास्ते तक वो अपने बैग को हल्का हल्का मार रहे थे। साफ दिख रहा था कि वो इस हार से काफी गुस्से में थे। वैसे धोनी हमेशा शांत रहते हैं। स्थिति को संभालना धोनी बहुत अच्छे से जानते हैं।
धोनी ने मुंबई के खिलाफ अंतिम ओवर में दिलाई थी जीत
IPL 2022 में अभी तक चेन्नई कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस बार चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा कर रहे हैं। धोनी ने जरूर कुछ मैचों में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता। मुंबई इंडियन के साथ हुए मुकाबले में धोनी ने पुराने अंदाज में अंतिम ओवर में मैच जिताया था। फैंस को इस बार पुराने धोनी नजर आए थे। फैंस चाहेंगे कि आगे भी इस सीजन में धोनी का जलवा देखने को मिले।
Published on:
24 Apr 2022 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
