
धवन का कमाल
IPL 2022 का अंतिम लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पंजाब के ओपनर शिखर धवन ने इस बार एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धवन ने शानदार पारी खेलते हुए 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के धवन ने लगाए। इनिंग का पहला चौका लगाते ही वो इस लीग में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं।
धवन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
शिखर धवन ने इससे पहले IPL में 699 चौके लगाए थे। धवन ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा और ये उपलब्धि हासिल कर ली। धवन के नाम अब IPL में 701 चौके दर्ज हो गए। धवन ने IPL में अभी तक 206 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 6244 रन बनाए हैं। आपको बता दें सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम आता है। वॉर्नर के नाम 577 चौके हैं। वो 162 मुकाबले खेल चुके हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम सामने आता है। विराट कोहली अभी तक 567 चौके जड़ चुके हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है और वो 519 चौके लगा चुके हैं। 5वें नंबर पर सुरेश रैना हैं। रैना भी 506 चौके लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Manchester City ने Liverpool का तोड़ा सपना, छठी बार EPL का खिताब जीतकर रचा इतिहास
शिखर धवन का इस सीजन IPL मेंं धमाकेदार प्रदर्शन रहा
IPL 2022 के प्लेऑफ में इस बार पंजाब की टीम नहीं पहुंच पाई। शिखर धवन का प्रदर्शन लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी शानदार रहा। पिछले साल तक वो दिल्ली से खेलते थे और इस बार पंजाब ने उन्हें खरीदा था। इस सीजन खेले 14 मैचों में धवन ने 38.33 की औसत के साथ 460 रन बनाए। तीन अर्धशतक धवन ने लगाए और 47 चौके, 12 छक्के भी जड़े।
ये भी पढ़ें- भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE दिग्गज को मार-मारकर किया बेसुध, पाकिस्तानी मूल का रेसलर धराशाई
Published on:
23 May 2022 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
