20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / WWE / भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE दिग्गज को मार-मारकर किया बेसुध, पाकिस्तानी मूल का रेसलर धराशाई

भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE दिग्गज को मार-मारकर किया बेसुध, पाकिस्तानी मूल का रेसलर धराशाई

WWE के बड़े इवेंट में रॉ सुपरस्टार्स ने अपना जलवा दिखाया। कुछ अच्छे सिंगल मैच और चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिले। जानिए इस शो में क्या-क्या हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 22 May 2022, 2:01 PM IST

WWE के लगातार शोज होते रहते हैं। 21 मई को सैटरडे नाइट मेन इवेंट का आयोजन कैंटन में हुआ। इस इवेंट में रॉ सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिला। सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाया। भारतीय सुपरस्टार वीर महान का जलवा भी इस शो में दिखा। एक शानदार जीत उन्होंने हासिल की और अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह धराशाई कर दिया। विमेंस डिवीजन ने भी इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप मैच भी इस शो में फैंस को देखने को मिला आइए जानते हैं इस खास शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए।


शानदार मैचों के नतीजे

1) स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने एक बार फिर शानदार काम किया और टैग टीम मुकाबले में ओटिस और चैड गेबल को हरा दया। फैंस को इस मुकाबले में काफी एक्शन देखने को मिला।

2) भारतीय सुपरस्टार वीर महान की विनिंग स्ट्रीक जारी है। इस बार उन्होंने रॉबर्ट रूड का बुरा हाल किया। वीर के सामने बिल्कुल भी रूड टिक नहीं पाए। वीर ने रूड का बुरा हाल कर दिया।

3) एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन का मुकाबला डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली के साथ हुआ। इस मुकाबले में एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन की जीत हुई।

4) ऑस्टिन थ्योरी ने पाकिस्तानी मूल के रेसलर अली को यूएस चैंपियनशिप मैच में हराया। थ्योरी ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

ये भी पढ़ें- WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्हें भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने हराकर अपनी बादशाहत कायम की

5) बॉबी लैश्ले ने भी इस बार MVP के ऊपर तगड़ा हमला किया।

6) कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच भी मुकाबला हुआ। सैथ रॉलिंस की इस मुकाबले में हार हुई।

7) मेन इवेंट में बैकी लिंच, असुका और बियांका ब्लेयर के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। बियांका ब्लेयर ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। बैकी लिंच के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं गए है। लगातार वो हार रही हैं।