20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / WWE / WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्हें भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने हराकर अपनी बादशाहत कायम की

WWE के 3 पूर्व चैंपियंस जिन्हें भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan ने हराकर अपनी बादशाहत कायम की

भारतीय सुपरस्टार वीर महान इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। फैंस को उनका ये रन बहुत अच्छा लग रहा है। क्या आपको पता है कि वीर महान WWE के तीन पूर्व चैंपियंस को हरा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 22 May 2022, 10:32 AM IST

3 former champion veer mahaan defeated in wwe Drew McIntyre

फोटो क्रेडिट- WWE

भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान ने पिछले साल मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। जिंदर महल और शैंकी के साथ उन्होंने काम किया। उनका काम शायद WWE को बहुत अच्छा लगा और इस वजह से उन्हें पुश दिया जा रहा है। इस साल रेसलमेनिया के बाद रॉ के पहले एपिसोड में वीर महान ने नए गिमिक के साथ डेब्यू किया था। हर हफ्ते वो अब कुछ ना कुछ नया कर रहे हैं। WWE ने भी अब उन्हें सिंगल सुपरस्टार के रूप में पुश देने की ठान ली है।

खैर वीर महान का WWE करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं चला है लेकिन कुछ कारनामे उन्होंने जरूर किए है। WWE के कुछ पूर्व चैंपियंस को वो हरा चुके हैं। शायद इस बारे में आपको नहीं पता होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीर महान किन-किन चैंपियंस को हरा चुके हैं।

1) ड्रू मैकइंटायर

पिछले साल जिंदर महल और मैकइंटायर की शानदार राइवलरी रही थी। जिंदर महल का साथ इसमें वीर और शैंकी ने दिया था। Raw में हर हफ्ते मैकइंटायर के ऊपर वीर और शैंकी ने हमला किया था। एक एपिसोड में वीर और मैकइंटायर की वन-ऑन-वन टक्कर भी हुई थी। ये मैच अच्छा हुआ था। वीर की इस मुकाबले में डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए जीत हुई थी। पूर्व WWE चैपियन मैकइंटायर के साथ हुए इस मुकाबले में वीर ने सभी को प्रभावित किया था।


2) जिंदर महल

पिछले साल में Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन हुआ था। इसमें भारतीय सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था। WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स ने भी एक्शन दिखाया था। आप सभी को पता साल 2017 में जिंदर महल WWE चैंपियन रह चुके हैं। इस इवेंट में वीर, मैकइंटायर और सौरभ गुर्जर का मुकाबला जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स के साथ हुआ था। इस मुकाबले में वीर की टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि ये सिक्स मैन टैग टीम मैच था लेकिन शानदार मुकाबला हुआ था।

ये भी पढ़ें- 7 फुट लंबे भारतीय WWE स्टार Saurav Gurjar की ललकार, कहा- रिंग में मेरी दहाड़ काफी


3) डॉमिनिक मिस्टीरियो

रेसलमेनिया के बाद रॉ के एपिसोड में वीर महान ने नए गिमिक के साथ डेब्यू किया था। वीर ने रे और डॉमिनिक के ऊपर अटैक किया था। इस दौरान वीर ने डॉमिनिक के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। डॉमिनिक को स्ट्रेचर पर ले जाया गया था। इसके अगले हफ्ते डॉमिनिक और वीर के बीच मुकाबला हुआ था। वीर ने डॉमिनिक को आसानी से हरा दिया था। आपको बता दें डॉमिनिक इससे पहले अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ Raw टैग टीम चैंपियन बन चुके हैं।