WWE में दो भारतीय सुपरस्टार इस समय बवाल मचा रहे हैं। Raw में वीर महान धमाल मचा रहे हैं, वहीं NXT में सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) कमाल का काम करे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स को WWE द्वारा पुश दिया जा रहा है। सौरभ गुर्जर ने हाल ही में लंबे समय बाद WWE रिंग में जीत हासिल की है। सौरभ गुर्जर ने अब अपने प्रतिद्वंदियों को संदेश दे दिया है। एक एपिसोड में सौरभ ने डांटे चेन को हराया था।