2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2019: RCB के खिलाफ सीजन का आखिरी मैच खेलेंगे स्टीव स्मिथ, राजस्थान को खलेगी कमी

स्टीव स्मिथ ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद दी जानकारी RCB के खिलाफ मैच खेलने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे स्मिथ 30 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ है मैच

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 27, 2019

Steve Smith

Steve Smith

जयपुर। IPL में अब कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर अपने देश रवाना हो रहे हैं। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन का आखिरी मैच खेला था। राजस्थान रॉयल्स का एक और बड़ा खिलाड़ी 30 अप्रैल को अपना आखिरी मैच खेलेगा। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ 30 अप्रैल को RCB के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

स्मिथ के साथ-साथ वॉर्नर भी लौट सकते हैं स्वदेश

स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच के बाद ये जानकारी दी कि वो 30 अप्रैल के मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे, जहां उन्हें वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम के साथ जुड़ना है। माना ये भी जा रहा है कि स्मिथ के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर भी स्वेदश लौट जाएंगे।

स्मिथ ने मैच के बाद क्या कहा?

स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि हम अब कुछ खिलाडि़यों को खो देंगे। जोफ्रा और स्टोक्स आज इंग्लैंड चले जाएंगे, हमने इन दो बड़े स्थानों को भरना है। मैं यहां 13 मैचों के लिए हूं, आरसीबी के खिलाफ खेलने के बाद मैं वापस चला जाऊंगा। उम्मीद है कि मैं अपना योगदान दे पाऊं और देखते है कि हम कितने मैच जीतते हैं।

राजस्थान को इन तीन खिलाड़ियों की खलेगी कमी

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के बाद स्टीव स्मिथ का वापस लौट जाना राजस्थान के लिए एक बड़ा झटका है। जाहिर सी बात है कि इन तीनों खिलाड़ियों के चले जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को उनकी कमी खलेगी।

आपको बता दें कि हाल ही में स्टीव स्मिथ को अजिंक्य रहाणे की जगह राजस्थान की कप्तानी सौंपी थी। अब माना जा रहा है कि स्मिथ के जाने के बाद रहाणे को फिर से कप्तान बनाया जा सकता है।