scriptTilak Verma भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल सकतें है, पूर्व दिग्गज ने गिनाई खूबियां | Tilak Verma can play all three formats for India sunil gavaskar | Patrika News

Tilak Verma भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल सकतें है, पूर्व दिग्गज ने गिनाई खूबियां

locationनई दिल्लीPublished: May 17, 2022 05:48:12 pm

Submitted by:

Mohit Kumar

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए कई मौको पर शानदार पारी खेल चुके हैं। उनके इसी प्रदर्शन पर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं

Tilak verma

Tilak Verma भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल सकतें है, पूर्व दिग्गज ने गिनाई खूबियां


IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल हमें नए-नए बल्लेबाज और गेंदबाज देखने को मिलते हैं। जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव आईपीएल की ही देन है। वही इस सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस (MI) के तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने सब को खासा प्रभावित किया है। उनके कमाल के प्रदर्शन के चलते भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी रहे सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा के बारे में क्या कुछ कहा आइए आपको विस्तार से बताते हैं


यह भी पढ़ें – क्रिकेट इतिहास के TOP 5 बल्लेबाज, जिन्होंने वनडे में लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक, लिस्ट 2 भारतीय दिग्गज भी शामिल

रोहित शर्मा से सहमत दिखे गावस्कर-

बता दे कि तिलक वर्मा के प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि तिलक वर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं। रोहित की इस राय से सुनील गावस्कर सहमत दिखे। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की इस राय का समर्थन किया है कि युवा तिलक वर्मा भारत के लिए ऑल-फॉर्मेट बल्लेबाज हो सकते हैं।


“रोहित शर्मा ने सही उल्लेख किया कि वह भारत के लिए एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हो सकते हैं। इसलिए अब यह उन पर निर्भर करता है कि वह थोड़ा अतिरिक्त काम करें, अपनी फिटनेस को आगे बढ़ाएं, जहां तक तकनीक का सवाल है, थोड़ा सख्त हो जाएं और रोहित को सही साबित करें”

यह भी पढ़ें – भारत के 5 दिग्गज बल्लेबाज, जिन्होंने वनडे टेस्ट की तरफ खेला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो