
किनके नाम है ये खास रिकॉर्ड
T-20 फॉर्मेट में सेंचुरी लगाना किसी भी बल्लेबाजी के लिए बहुत बड़ी बात होती है। एकदिवसीय और टेस्ट में तो बल्लेबाज को शतक बनाने के लिए टाइम मिल जाता है लेकिन टी-20 में नहीं मिल पाता है। बीस ओवर के इस फॉर्मट में ताबड़तोड़ बैंटिग कर के ही ये कारनामा किया जा सकता है। IPLइतिहास में देखा जाए तो अभी तक कई बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज भी है जिन्होंने काफी तेज बैंटिंग करते हुए सेंचुरी ठोकी है। आइए जानते हैं कि IPL इतिहास में 4 सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन है।
1) क्रिस गेल
इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल का नाम है। क्रिस गेल ने अपनी टी-20 करियर में बहुत उपलब्धियां हासिल की है। काफी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए वो जाने जाते हैं। क्रिस गेल ने IPL 2013 में पुणे के खिलाफ सबसे तेज शतक लगातार नया कारनामा किया था। गेल ने 30 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी। इस मुकाबले में गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी।
2) युसुफ पठान
गेल के बाद सबसे तेज शतक लगाने वाले युसुफ पठान हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ साल 2010 में मात्र 37 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। युसुफ पठान ने राजस्थान की तरफ से पठान ने काफी घातक बैटिंग की थी। फैंस को आज भी पठान की ये पारी याद रहती है।
3) डेविड मिलर
मिलर की बल्लेबाजी के बारे में हर कोई जानता है। जिस दिन उनका दिन होता है वो कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। IPL 2013 में मिलर ने आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों में सेंचुरी मार दी थी। मिलर की इस बल्लेबाजी के कारण पंजाब ने बहुत बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।
4) एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। IPL के पहले सीजन में एडम ने 42 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। डेक्कन चार्जर्स से खेलते हुए एडम ने मुंबई के खिलाफ ये कारनामा किया था। एडम की इस पारी की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई के खिलाफ आसान जीत हासिल की थी।
Published on:
18 Apr 2022 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
