9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL-12 : पिछली बार से 44 फीसदी अधिक हुए ट्वीट, 51 दिन में 2.7 करोड़, धोनी की हुई सबसे अधिक चर्चा

औसतन हर दिन हुए 5.29 लाख ट्वीट हार्दिक पांड्या का एक ट्वीट 16 हजार बार हुआ ेरी-ट्वीट महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया था ट्वीट

less than 1 minute read
Google source verification
IPL season 12

IPL-12 : पिछली बार से 44 फीसदी अधिक हुए ट्वीट, 51 दिन में 2.7 करोड़, धोनी की हुई सबसे अधिक चर्चा

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 12वां सीजन समाप्त हो चुका है। यह सीजन काफी सफल रहा। इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि इस बार पिछले आईपीएल सीजन से 44 फीसदी अधिक ट्वीट प्राप्त हुए।

51 दिन में 2.7 करोड़ ट्वीट

आईपीएल का यह सीजन 23 मार्च से शुरू हुआ था और 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के साथ खत्म हुआ। इन 51 दिनों में आईपीएल से संबंधित कुल 2.7 करोड़ ट्वीट हुए। यह पिछले साल के मुकाबले 44 फीसदी अधिक है। यानी एक दिन में औसतन 5,29,411 ट्वीट हुए।

पांड्या का ट्वीट सबसे अधिक हुआ री-टवीट

इन ट्वीट्स में सबसे खास ट्वीट आईपीएल सीजन 12 के विजेता टीम के मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का रहा। उनके एक ट्वीट को 16 हजार बार री-ट्वीट किया गया। यह ट्वीट उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कैप्टन कूल को अपना दोस्त और प्ररेणास्रोत बताया था।

सबसे ज्यादा हुई धोनी की चर्चा

इस सीजन में ट्विटर पर सबसे अधिक मुंबई इंडियंस की चर्चा हुई। वह भी तब, जब मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे फाइनल पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान 67 फीसदी ट्वीट मुंबई इंडियंस से संबंधित थे तो वहीं 37 फीसदी चेन्नई सुपर किंग्स से संबंधित। हालांकि ओवरऑल बात करें तो चेन्नई की ऐसी टीम रही जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई।
अगर खिलाड़ियों की बात करें तो ट्विटर पर सबसे ज्यादा बात चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात हुई। इसके बाद क्रमश: विराट कोहली, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह और आंद्रे रसेल चर्चा में रहे।