scriptmonsoon in mp india खाड़ी से नम हवाएं लेकर आईं राहत की बूंदें, तेज के आसार- देखें वीडियो | monsoon in mp india | Patrika News
जबलपुर

monsoon in mp india खाड़ी से नम हवाएं लेकर आईं राहत की बूंदें, तेज के आसार- देखें वीडियो

बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पर कम दबाव

जबलपुरAug 30, 2017 / 09:07 am

Lalit kostha

monsoon

monsoon in mp india monsoon 2017 monsoon in india monsoon in mp monsoon in mp 2017 monsoon in india 2017 monsoon weather monsoon season

जबलपुर। मौसम का मिजाज अच्छे अच्छे मौसम विज्ञानियों को समझ नहीं आ रहा है। कभी धूप और उमस से बेहाल कर रहा है तो पल भर में ही ठंडी हवाओं के साथ राहत बनकर बरसने लगता है। पिछले चौबीस घंटे में जबलपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां का मौसम धूप छांव और बारिश तीनों का एहसास करा चुका है। अब ऐसा माना जा रहा है कि अगले दो दिन तक जोरदार बारिश हो सकती है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी ये दावा झूठा साबित हो सकता है। लेकिन उम्मीद अब भी बंधी हुई है। मंगलवार दिन से शुरू हुई बारिश रुक रुककर होती रही। रात को हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे रात को ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का मौसम मिलाजुला रह सकता है। दोपहर बाद बारिश के आसार हैं।

dog treatment लेब्राडोर के पेट में निकला कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हो गए हैरान, एमपी में पहला मामला 

अरब सागर के मानसून से महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी मानसून सक्रिय हुआ है। पूर्वी हवाओं के जरिए बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से आसमान पर बादल छाए और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

anant chaturdashi अनंत चतुर्दशी 2017 पर बांधें ये चौदह गांठ, दूर होंगी साडी मुसीबतें, जानें पूजा विधि और व्रत कथा 
शहर में मंगलवार को कई स्थानों पर खण्ड वर्षा हुई। दिन में ५ मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून सीजन की कुल बारिश ७८१.५ मिमी तक पहुंच गई है। पिछले वर्ष २९ अगस्त तक १३४०.४ मिमी बारिश हुई थी। बादल और बारिश के असर से तापमान नीचे गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान २९.५ और न्यूनतम तापमान २४.८ रहा।

Home / Jabalpur / monsoon in mp india खाड़ी से नम हवाएं लेकर आईं राहत की बूंदें, तेज के आसार- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो