scriptCorona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29 | 2 more cases of COVID 19 found in jabalpur total expose cases 29 | Patrika News
जबलपुर

Corona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29

जबलपुर में फिर सामने आए कोरोना के दो संक्रमित। अब तक शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई आठ। सिर्फ एक संक्रमित को छोड़कर सभी का सराफा कारोबारी से कनेक्शन।

जबलपुरMar 27, 2020 / 09:51 pm

Faiz

Corona Breaking

Corona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29

जबलपुर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज एक ही दिन में प्रदेश के दो शहरों से तीन लोगों की कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टी हुई है। आज सुबह ही भोपाल में एक 53 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद अब जबलपुर में कोरोना संक्रमित सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल के सम्पर्क में आए दो और व्यक्तियों में कोरोना पॉिजिटव आया है। बताया जा रहा है कि, दोनो ही संक्रमित व्यक्ति सराफा कारोबारी के यहां कर्मचारी हैं।

 

सराफा कारोबारी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उनके यहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों को आइसोलेट करके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि, इससे पहले भी दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण सामने आ चुका है। इनमें तीन कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि दो कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद अब शहर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है।

दो नए संक्रमित सामने आने के बाद शहर में एनएससीबी मेडिकल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसमें एक स्विट्जरलैंड से आया पीएचडी छात्र है। इसके अलावा, बाकि, सभी संक्रमण का शिकार मरीजों का कनेक्शन सराफा कारोबारी से है। संक्रमितों में खुद सराफा कारोबारी, उनकी पत्नी, उनकी बेटी, इसके अलावा उन्हीं के यहां काम करने वाले चार कर्मचारी है। शुक्रवार को पॉजीटिव आए कर्मचारियों में एक की उम्र 40 वर्ष है, जबकि दूसरे पीड़ित की उम्र 48 वर्ष है।

आपको बता दें कि, कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल में ही सामने आया है। इसी के मद्देनजर 21 दिनों के लॉकडाउन के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने इन तीनों शहरों में कर्फ्यू भी लगाया है। अगर नजर डालें इंदौर के संक्रमित मामलों पर तो अब तक यहां कोरोना के 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, जबलपुर में अब तक 8 संदिग्ध सामने आ चुके हैं। वहीं, भोपाल में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है। इसी तरह कुल मिलाकर कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या मध्य प्रदेश में 29 पर जा पहुंची है।

Home / Jabalpur / Corona Breaking : जबलपुर में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, MP में कुल मरीजों की संख्या हुई 29

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो