scriptआज का राशिफल: हनुमान जी की पूजा करें, शनि दोष और दुश्मनों का होगा विनाश | aaj ka rashifal dainik horoscope in hindi patrika | Patrika News
जबलपुर

आज का राशिफल: हनुमान जी की पूजा करें, शनि दोष और दुश्मनों का होगा विनाश

दैनिक राशिफल Hindi News, दैनिक राशिफल समाचार,पत्रिका आज का राशिफल हिंदी न्यूज़

जबलपुरSep 03, 2019 / 10:30 am

Lalit kostha

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,remedies for shukra in horoscope,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,remedies for shukra in horoscope,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,

मेष- आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
वृषभ- समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लेें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन- अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।
कर्क- कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा।
सिंह- परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।
कन्या- दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है सतर्क रहे।

aaj ka rashifal dainik horoscope in hindi patrika

तुला- दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्योंं में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे।
वृश्चिक- निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
धनु- रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्योंंं में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी।
कुम्भ- आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी ।
मीन- आपकी मेहनत और सूझ-बूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Home / Jabalpur / आज का राशिफल: हनुमान जी की पूजा करें, शनि दोष और दुश्मनों का होगा विनाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो