script80 हजार दिलाने के बहाने दो लाख का लोन कराकर राशि हड़पी | Amount of money grabbed by loaning two lakhs | Patrika News
जबलपुर

80 हजार दिलाने के बहाने दो लाख का लोन कराकर राशि हड़पी

ओमती थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

जबलपुरJul 04, 2020 / 12:13 am

santosh singh

money_fraud.jpg

fraudster

जबलपुर. रोजगार के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने उसके नाम पर दो लाख का लोन पास करवा दिया। उसने पीडि़त को 80 हजार ही लोन पास होना बताया था। बाकी राशि हड़प गया। इसकी जानकारी होने पर पीडि़त ने ओमती थाने में शुक्रवार को धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े का प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार तिलक वार्ड लकडग़ंज निवासी असगर बेग ने बताया कि 2018 में उसका रिश्तेदार अयाज खान उसके घर आया। उसने रोजगार लोन की बात कही। विजय नगर स्थित विजया बैंक से उसने 80 हजार रुपए लोन पास कराने का झांसा देकर उससे जरूरी दस्तावेज लिए। फिर उसने 80 हजार रुपए लोन पास कराने की सूचना दी। वह 80 हजार रुपए लेकर हर महीने 2750 रुपए की किश्त भरने लगा। बाद में पता चला कि उसके नाम पर दो लाख का लोन स्वीकृत हुआ है। सब्सिडी के तौर पर आई 40 हजार रुपए की राशि भी हड़प कर गया। तब से उसने किश्त जमा करना बंद कर दिया। पुलिस ने जांच के आधार पर अयाज के खिलाफ शुक्रवार को धारा 420,467,468,471 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया।

Home / Jabalpur / 80 हजार दिलाने के बहाने दो लाख का लोन कराकर राशि हड़पी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो