कर्नाटक में हार और राहुल गांधी पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
- मीडिया से मुखातिब थे नेता

जबलपुर. 'किसान हक मांगते हैं तो उन पर गोली चलवाई जाती है। व्यापमं ने कई प्रतिभाओं का जीवन बर्बाद कर दिया। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार डॉ. आम्बेडकर के बनाए संविधान को खत्म कर अपना संविधान लागू करना चाहती है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। इसीलिए प्रदेशभर में 'सत्ता बदलो संविधान बचाओÓ जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। ये बातें राज्यसभा सांसद व कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि पटेल ने मंगलवार को नगर प्रवास पर प्रेस वार्ता में कहीं। कांग्रेस नेता ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। प्रदेश के हाल बेहाल हैं और ऐसे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
राहुल गांधी पर यह कहा
पटेल ने कहा, भाजपा के कर्मों का भांडाफोड़ हो गया है। राहुल गांधी के कांग्रेस उपाध्यक्ष रहते पार्टी को देश के कई राज्यों में मिली हार और अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक में पार्टी की हार के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। पत्रकारों के कुरदने पर उन्होंने कहा कि यह समय चक्र का फेर है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक नीलेश अवस्थी, टीकाराम कोष्टा मौजूद थे।
प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस
राजमणि पटेल ने कहा कि 'सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा को हर जगह पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। प्रदेश के हाल बेहाल हैं और ऐसे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी भाजपा सरकार डॉ. आम्बेडकर के बनाए संविधान को खत्म कर अपना संविधान लागू करना चाहती है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज