scriptजबलपुर नगर निगम अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने भेड़ाघाट जीता- देखें वीडियो | BJP Jabalpur Municipal Corporation President, Congress won Bhedaghat | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने भेड़ाघाट जीता- देखें वीडियो

जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने भेड़ाघाट जीता- देखें वीडियो

जबलपुरAug 10, 2022 / 02:37 pm

Lalit kostha

jabalpur Municipal Corporation

jabalpur Municipal Corporation

जबलपुर। पिछले पांच दिनों से चल रही भारी उठापटक और पार्षदों की बाड़ाबंदी के बाद बुधवार को आखिरकार जबलपुर नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। वरिष्ठ पार्षद रिंकू विज ने कांग्रेस के अयोध्या तिवारी को हराते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। चुनाव के दौरान जहां भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता निगम सदन में मौजूद रहे, वहीं विरोध और विवाद की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल व आला अधिकारी भी मुस्तैद रहे।

 

भेड़ाघाट में कांग्रेस का कब्जा
भेड़ाघाट नगर परिषद में भी एकतरफा मुकाबला होते हुए अचानक से रोचक हो गया। ऐन वोटिंग से एक पार्षद ने कांग्रेस का हाथ छोडकऱ भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया। कांग्रेस नेता महेश तिवारी ने पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुए अध्यक्ष पद के लिए नाम आगे कर दिया। वहीं कांग्रेस से चतुर सिंह मैदान में डटे रहे। वोटिंग के बाद चतुर सिंह को 8 और महेश तिवारी को 7 वोट मिले। कांग्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए एक वोट से भाजपा प्रत्याशी को मात दे दी। इसी क्रम में पाटन नगर परिषद में भाजपा के जोगेंद्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा उम्मीदवार जोगेन्द्र सिंह को 10 व कांग्रेसी उम्मीदवार को 5 वोट मिले।

Home / Jabalpur / जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने भेड़ाघाट जीता- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो