20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election 2018: टिकट कटने के डर से भाजपा विधायक ने थामा राहुल का ‘हाथ’

टिकट कटने के डर से भाजपा विधायक ने थामा राहुल का ‘हाथ’

2 min read
Google source verification
तेंदूखेड़ा के दबंग विधायक संजय शर्मा

तेंदूखेड़ा के दबंग विधायक संजय शर्मा

जबलपुर। विधानसभा चुनाव को महज एक महीना ही बचा है। इस बीच दोनों प्रमुख पार्टियां अपने अपने प्रत्याशी घोषित करने में माथापच्ची कर रही हैं। घोषणा से पहले दोनों ही पार्टियों में विरोधियों को साधने के लिए मंत्रणा हो रही है। भाजपा में जहां अमित शाह स्वयं मोर्चा संभालने की बात कह चुके हैं, वहीं कांग्रेस में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। टिकट मिलने न मिलने की संभावनाओं के बीच प्रदेश में चल रहे राहुल गांधी के दौरे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
बीजेपी से तेंदूखेड़ा के दबंग विधायक संजय शर्मा ने राहुल गांधी का ‘हाथ’ थाम लिया है। जो कि महाकोशल क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी टिकट कटने वाली थी, इसलिए शर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। स्थानीय करीबी व सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उन्हें विधायक का टिकट देकर चुनाव लड़वा सकती है।

सांसद ने दिए संकेत तो हड़बड़ाए
सूत्रों की मानें तो संजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र तेंदूखेड़ा से होशंगाबाद नरसिंहपुर से बीजेपी सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद वे लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय रहे। वहीं पार्टी के वरिष्ठों से भी उनकी नजदीकियों ने संजय शर्मा की टिकट कटने के संकेत मिलते रहे हैं। संजय शर्मा के नजदीकी लोगों का कहना है कि सांसद राव उदय प्रताप मंत्री बनने के चक्कर में यहां से चुनाव लडऩा चाहते हैं। भाजपा में आने से पहले वे कांग्रेस से सांसद रहे हैं।

दोनों ही दबंग, जमीनी नेता
उल्लेखनीय है कि तेंदूखेड़ा विधायक संयज शर्मा इसके पहले बोहानी सीट से विधायक रहे हैं। परिसीमन के बाद उन्हें पार्टी ने तेंदूखेड़ा से चुनाव लड़वाया था। इसी तरह सांसद राव उदय प्रताप सिंह कांग्रेस के दबंग नेता रहे और सांसद बने, इसके बाद भाजपा में शामिल होकर मोदी लहर में जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। दोनों ही नेता जमीन से जुड़े हैं और अपने क्षेत्रों में दबंग जनप्रतिनिधि माने जाते हैं।